फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona confirmed in elderly couple

बुजुर्ग दंपती में कोरोना की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in elderly couple
अंबाला सिटी। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों मामले शहर से हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग दंपती को कोरोना के लक्षण थे। इसके बाद उन्होंने जांच करवाई। इसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए केस मिलने के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 40 हजार 765 पहुंच गया। वहीं 40 हजार 216 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि अभी तक 542 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। अब सक्रिय मामले बढ़कर सात हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह है टीकाकरण की स्थिति
कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कुल 1 हजार 256 डोज लगाई गई है। इसके अलावा बूस्टर डोज भी लगी है। कोविन पोर्टल के अनुसार अभी तक कुल 20 लाख 74 हजार 731 को डोज दी गई है। इसमें से 10 लाख 45 हजार 221 को पहली डोज तो 10 लाख 8 हजार 671 दूसरी डोज लगी है। वहीं अभी तक कुल 20 हजार 839 बूस्टर डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed