फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona and black fungus to female dialysis patient in Ambala

डायलिसिस की महिला मरीज को कोरोना और ब्लैक फंगस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corona and black fungus to female dialysis patient  in Ambala
डायलिसिस विंग में ब्लैक फंगस व कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले तो कोरोना संक्रमित मरीज और ठीक होने वाले ही इस फंगस का शिकार हो रहे थे। अब इस ब्लैक फंगस ने डायलिसिस या किडनी वाले मरीजों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। मुलाना के गांव नोहनी में इस तरह का पहला मामला सामने आया है, जहां 62 वर्षीय जुमेरो देवी किडनी खराब होने के कारण चार माह से डायलिसिस करवा रही थी। तीन ही दिन में उन्हें कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस ने अपनी चपेट में ले लिया।
आंख में दर्द होने के कारण गत दिवस ही उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया था। वहां डॉक्टरों ने कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस की पुष्टि करते हुए बुजुर्ग को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस बीच डायलिसिस का समय होने के कारण परिजन उन्हें छावनी नागरिक अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में पहुंचे।
विज्ञापन

डायलिसिस के साथ कोरोना और ब्लैक फंगस का पहला मामला देखकर स्टाफ के सदस्य भी हैरान थे। उनका कहना था कि ब्लैक फंगस वाले मरीज की डायलिसिस पहली बार हुई है। पहले कोरोना संक्रमित तो आते थे लेकिन यह पहला मामला है। उपचार के बाद दोबारा से महिला को करनाल भेज दिया गया। टेक्नीशियन रोहित व जसविंद्र ने पीपीई किट पहनकर उपचार किया। उनकी चार माह से डायलिसिस रूटीन में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलिसिस मरीज को कोरोना व ब्लैक फंगस एक साथ होने का पहला मामला आया है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है। करनाल से रेफर होकर मुलाना की नोहनी निवासी जुमेरो देवी हमारे पास आई थी। डायलिसिस के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। डॉ. सचिव, डायलिसिस विंग अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed