{"_id":"5fd51ad68ebc3e3d723f8164","slug":"corona-ambala-news-knl53937688","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में संक्रमण के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पीजीआई रोहतक रेफर, सीपी स्तर में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीने में संक्रमण के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पीजीआई रोहतक रेफर, सीपी स्तर में सुधार
Sun, 13 Dec 2020 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अब सीने में संक्रमण के बाद एहतियातन पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। अब उनका इलाज वहां होगा। अभी तक अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन थे, उनके साथ एक फिजिशियन और एक बेहोशी के डॉक्टर को भी भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का सीपी (कांवलेसंट प्लाज्मा) का स्तर सुधर रहा है।
विज्ञापन
पहले सीपी 14 था, जो बढ़कर 21 हो गया है। शनिवार को देर शाम स्वास्थ्य मंत्री का सीटी स्कैन कराया गया। इसमें फेफड़ों में संक्रमण सामने आया। इसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें पूरी तैयारी के साथ रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मंत्री अनिल विज के भाई, जो कोरोना संक्रमित हैं, का भी सीटी स्कैन हुआ।
विज्ञापन
रिपोर्ट ठीक आने पर उन्हें रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी। आठ दिन में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री विज का यह तीसरा सीटी स्कैन था। पहले दो तो नार्मल आए थे लेकिन तीसरे में इंफेक्शन सामने आया। डॉक्टरों के अनुसार पीजीआई में उनका इलाज और बेहतर तरीके से हो सकेगा, इसलिए उन्हें रेफर किया है। उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सीने में संक्रमण आया है। उन्होंने जाने से इनकार किया था लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। - डॉ. कुलदीप सिंह सिविल सर्जन, अंबाला।