{"_id":"5f441d008ebc3e3d0e2aba54","slug":"corona-ambala-news-knl418543134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित सीए के घर से काटा इंटरनेट कनेक्शन, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित सीए के घर से काटा इंटरनेट कनेक्शन, थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित सीए के घर से काटा इंटरनेट कनेक्शन, थाने पहुंचा मामला
- सीए ने लगाए बीएसएनएल ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के श्याम नगर में कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन सीए से बीएसएनएल ठेकेदार द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए बिना अनुमति इंटरनेट का कनेक्शन काटने का मामला सामने आया है। महेश नगर थाने में शिकायत देते हुए सीए ने बताया कि लगभग दो महीने पहले उन्होंने बीएसएनएल का इंटरनेट कनेक्शन अपने घर में लगवाया था। उसके साथ टेलीफोन का कनेक्शन मुफ्त था जोकि अभी तक चालू नहीं हुआ। इसके लिए बीएसएनएल ने प्राइवेट ठेका दिया हुआ है।
पीड़ित ने बताया कि लगातार दो महीने से शिकायत कर रहा है, लेकिन कनेक्शन चालू नहीं किया गया। शिकायत करने पर जवाब देते हैं कि यह हमारा काम नहीं है। जब बीएसएनएल के उपभोक्ता केंद्र पर फोन करते हैं तो जवाब मिलता है कि यह काम ठेकेदार संभालता है। सीए ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित है और होम क्वारंटीन है। यहीं कारण है कि वह कहीं बाहर आ जा नहीं सकता। ठेकेदार ने बिना अनुमति अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कनेक्शन काट दिया। जब विरोध किया गया तो अभद्र व्यहार करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। समय रहते घर के अंदर घुसकर जान बचाई। पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। वह भी थाने में ही आकर कार्रवाई करवाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में उसे बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।