फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

बैंक कर्मी के साथ 84 नए केस अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2191

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला सिटी। कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में 84 नए 2191 संक्रमित मरीज हो गए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 432 पर पहुंच गई है। हालांकि सोमवार को 43 मरीज डिस्चार्ज भी हुए अब डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 1740 हो गई है। जो नए मामले आए हैं उनमें अंबाला शहर से 55, अंबाला कैंट से 9, मुलाना से 4, चौड़मस्तपुर से 13, नारायणगढ़ से 1 व बराड़ा से 2 मामले सामने आए है। अब तक 19 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। उधर दूसरी और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के संपर्क में आने वाले 20 लोगों के नारायणगढ़ के गांव मिर्जापुर से सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

185 कैंटोनमेंट जोन से लिए 18 हजार 673 सैंपल
जिले में 185 कंटेंनमेंट जोन से 18 हजार 673 लोगों को स्क्रीन किया व 53 लोगों के सैंपल लिए। इसी तहर 10 मोबाइल टीमों ने अलग-अलग जगह जाकर 773 व्यक्तियों का चैकअप किया और 20 मरीजों में आईएलआई के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल भी लिए गए। इसी के साथ ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 7 व्यक्तियों के रेलवे स्टेशन से उतरते ही सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

84 पॉजीटिव केस सामने आए हैं। 43 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज भी किए गए हैं। अब जिले में कुल 2191 केस हो चुके हैं।
डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed