फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contractor missing leaving road construction incomplete

Ambala News: सड़क निर्माण अधूरा छोड़ ठेकेदार गायब

Thu, 18 Apr 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 18 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Contractor missing leaving road construction incomplete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सड़कों के अधूरे निर्माण ने अंबाला छावनी के निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। जहां और जिधर नजर मारो, उधर ही सड़कें टूटी हुई हैं। तीन सड़कों के निर्माण के बाद ठेकेदाराें ने अन्य सड़कों का काम रोक दिया है। ऐसी ही एक परेशानी आउटर लार्ज रोड सहित 12 क्रास रोड के निवासियों सहित वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है।
आउटर लार्ज रोड पिछले दो महीने से उखड़ी पड़ी है, वहीं 12 क्रास रोड की सड़क का निर्माण भी आधा-अधूरा ही रह गया है। टूटी सड़क पर उड़ने वाली धूल के कारण बच्चों व बुजुर्गाें को बीमार कर रही है, किसी को सांस लेने में तो किसी को स्कीन की एलर्जी हो गई है। ऐसा ही खतरा दूसरे लोगों के लिए बना हुआ है। लोगो का कहना है कि जब सड़क को बनाना ही नहीं था तो उखाड़ी क्यों थी।
विज्ञापन

हर समय उड़ती है धूल
दिनेश ने बताया कि उनका प्रोविजन स्टोर है। उनके हार्ट में दो बार स्टंट डल चुके हैं और वह बीमार रहते है। दो महीने पहले दुकान के बाहर की सड़क को उखाड़ा गया था। इसके बाद से इसे बनाया नहीं गया। हालात यह कि इस सड़क पर हर समय धूल मिट्टी उड़ती रहती है। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू गोदाम निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि करीब डेआलू गोदाम के सामने से एक साइड की सड़क को उखाड़ा गया है। जिसे आज तक बनाया नहीं गया है। इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण आसपास धूल मिट्टी उड़ती है इससे एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। सड़क का निर्माण कराकर समस्या का निदान कराया जाए।
सड़क पर भरा रहता पानी
हरी ने बताया कि उसकी बंगाली मोहल्ला रोड पर ड्राईक्लीन की दुकान है, इस दुकान पर उनकी पत्नी बैठती है। दुकान के बाहर टूटी सड़क पर जलभराव के दौरान जो भी वाहन इस सड़क से गुजरते हैं तो सड़क पर जमा पानी की छींटे दुकान में आते है। जिससे ग्राहकों के कई बार कपडे़ भी खराब हो चुके हैं।
सड़क पर मलबे का ढेर लगा
राजू ने बताया कि डाक्टर कौशिक के सामने वाली रोड की सबसे ज्यादा खस्ता हालत है, इस सड़क को काफी समय पहले उखाड़ा गया था। इसके बाद से इसे बनाया नहीं गया। वहीं इस सड़क पर मलबे का ढेर लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन जल्द से जल्द सड़क बनवाकर समस्या का निपटारा कराए।
हो चुके हैं कई सड़क हादसे
करियाना दुकानदार ने बताया कि ग्वालमंडी के पास उसकी दुकान है, यहां पर सड़क के किनारे पुराना नाला है। सड़क पर साइड दीवार न होने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। सड़क ही हालत खराब होने लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामान करना पड़ता है। संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया चाहिए।
हरिराम ने बताया कि उसकी बारह क्राॅस रोड पर साइकिल की दुकान है। उसकी दुकान के सामने की सड़क को करीब दस साल हो गए हैं टूटे हुए कुछ समय पहले आधी सड़क बना दी, लेकिन अभी भी सड़क अधूरी पड़ी है। जिसके कारण सड़क पर जाम लगा रहता है। जाम में फंसकर लोगों परेशान होते है। सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए।

सड़कों के निर्माण को लेकर ठेकेदारों को चेतावनी जारी कर दी गई है।सड़क के निर्माण का रोजाना अपडेट मांगा जा रहा है। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही अधूरी सड़कों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। - मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed