फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Consumption increased as the heat increased, water decreased in Narwana branch canal

Ambala News: गर्मी बढ़ते ही खपत बढ़ी, नरवाना ब्रांच नहर में घटा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Consumption increased as the heat increased, water decreased in Narwana branch canal
नहर में कम चल रहा जलस्तर। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। गर्मी बढ़ते ही नरवाना ब्रांच नहर में पानी भी घट गया है। पहले नहर में 3500 क्यूसेक पानी आता था। 24 अप्रैल से महज 1200 क्यूसेक पानी ही नहर में आ रहा है।
विज्ञापन

अधिकरियों के अनुसार, जलस्तर नहीं बढ़ने से अभी शहर में जलसंकट को लेकर स्थिति नहीं है। हालांकि गर्मी बढ़ने से शहर में 2 एमएलडी पानी की खपत बढ़ी है। इस वजह से शहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों शहर में पानी की दिक्कत आई थी, लेकिन अभी जलसंकट नहीं है।
विज्ञापन

शहर में 56 एमएलडी पानी की हो रही खपत
शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की सप्लाई की जाती है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई जतिंद्र सिंह ने बताया कि शहर में गर्मी में पानी की खपत बढ़ जाती है। अभी नहर पर विभाग की ओर से दो पंप लगाए गए हैं। इस्माइलपुर हेड से पानी सीधा ट्रीटमेंट के लिए शहर में पहुंचता है और टैंक भी सप्लाई आती है। विभाग के पास पर्याप्त पानी है और सीधा ट्रीटमेंट के लिए पानी आने से भी शहर में पानी पहुंच रहा है। वहीं, सिंचाई विभाग से एसवाईएल कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि नहर में अभी जलस्तर नहीं बढ़ा है। करीब 1200 क्यूसेक पानी ही आ रहा है। पहले शहर में 54 मिलियन लीटर पानी की खपत होती थी। यह आंकड़ा अब 56 मिलियन लीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को हो रही दिक्कत
अब जनस्वास्थ्य विभाग को शहर में पीने के लिए पानी लिफ्ट करना पड़ रहा है। शहर में सुबह तो ज्यादातर क्षेत्र में पानी आता है। शाम को पानी आने में दिक्कत होती है। गर्मी बढ़ने से पानी की खपत 54 मिलीयन लीटर से बढ़कर 56 मिलीयन लीटर पर पहुंच गई है। शहर के वाल्मीकि नगर के रोबिन, राजेश ने बताया कि खपत ज्यादा होने से पानी रूक-रूककर आने से दिक्कत होती है। कई बार तो पानी आधा घंटा ही आता है, इसके बाद पानी नहीं आता। इस वजह से कई बार दूसरी जगह से भी पानी लेकर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed