फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress is settled in my soul: Nirmal Singh

मेरी आत्मा में बसी है कांग्रेस : निर्मल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Congress is settled in my soul: Nirmal Singh
कांग्रेस भवन में निर्मल सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
अंबाला। छावनी के कांग्रेस भवन में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक जैन और पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा का स्वागत किया। इस दौरान एक गुट ने दूरी रखी। अशोक जैन और सुधीर जायसवाल ने कहा कि निर्मल सिंह का राजनीतिक जीवन कांग्रेस से शुरू हुआ था। निर्मल सिंह ने अंबाला ब्लाॅक यूथ कांग्रेस, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के साथ मंत्री के रूप में सेवा की। चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि मेरी आत्मा में कांग्रेस बस्ती है। मेरा पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में दो लाख सरकारी पद खाली हैं। पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिये कच्चे में बदल दिया। इसमें नौकरी है न पेंशन। पूरे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की हवा चल रही है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन हमारे लिए मंदिर : चित्रा
चित्रा सरवारा ने कांग्रेस कार्यालय की दहलीज पर माथा टेकते हुए कहा कि आज लगभग चार साल बाद इस कांग्रेस भवन में दोबारा आने का अवसर पार्टी नेताओं ने दिया। कांग्रेस भवन की यह इमारत नहीं, हमारे लिए एक मंदिर है। कांग्रेस भवन में चित्रा सरवारा ने कहा कि साढ़े नौ साल में सरकार ने जुमलेबाजी से देश को मूर्ख बनाने का काम किया है। इस अवसर पर करण यादव प्रधान यादव समाज, राजीव सूद, अशोक बुद्धिराजा, सतीश सैनी, भास्कर शर्मा, सुशील कुमार, महेश वर्मा, अतुल महाजन, घनश्यामदास, रतनलाल पूर्व पार्षद, देवेंद्र चौहान, सरिता वर्मा और सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed