{"_id":"a4affbe747544f9001be7fe28be4877a","slug":"congress-gave-one-nh-in-10-years-we-gave-10-nh-in-one-year-khattar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने 10 साल में एक, हमने एक साल में 10 एनएच दिए : खट्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने 10 साल में एक, हमने एक साल में 10 एनएच दिए : खट्टर
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले नौ महीनों के प्रदेश सरकार के कार्यकाल में उन्होंने लोगों को पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की पहल की है और काफी हद तक वे संतुष्ट हैं।
पिछली कांग्रेस सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में हरियाणा को केवल एक राष्ट्रीय राजमार्ग मिला था जबकि हमारी सरकार के एक साल से भी कम कार्यकाल में दस नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिले हैं। विकास की गति की पहचान जनता स्वयं कर सकती है।
उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में गुड़गांव, फरीदाबाद व सोनीपत की तरह जिलों, शहरों व कस्बों का एकसमान विकास करवाया जाएगा। वे साहा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद आदर्श ग्राम योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना में सरकार के साथ-साथ जनता की भागीदारी बढ़ने से हम इसको ज्यादा सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात के लिए सड़क तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ रेल मार्ग को भी सुदृढ़ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पैरिस, जापान, कनाडा जैसी सड़कें भारत में देखने को मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली लोगों की मांग के अनुरूप उपलब्ध करवाई जाती है। सरकार को बिजली खरीदकर लोगों को देनी होती है। लोगों की सुविधा के लिए सरकार बिजली की दरें निर्धारित करती हैं परन्तु लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
स्थानीय विधायक संतोष चौहान सारवान ने मुलाना विधानसभा क्षेत्र को दी सड़क परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद रत्न लाल कटारिया, राजकुमार सैनी, विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, विधायक संतोष चौहान सारवान, ज्ञान चंद गुप्ता, पवन सैनी, नायब सिंह सैनी, घनश्याम अरोड़ा, लतिका शर्मा, श्याम सिंह राणा, बलवंत सढ़ौरा, भाजपा महिला उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक बीएस सिंगला, हरियाणा लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हरदीप कुमार, पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, उपायुक्त विवेक अत्रेय, पुलिस उपायुक्त विजय प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त ऑरबिन्द शर्मा के अलावा जिला प्रशासन व केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
22 किलोमीटर दूर किया शिलान्यास
एक और बात खासी चर्चा का विषया बनी रही और इस बात को विरोधियों ने सिटी के विधायक असीम गोयल के दबदबे से जोड़कर भी चुटकी ली। दरअसल, अंबाला में नितिन गडकरी ने यमुनानगर वाया साहा-बरवाला और अंबाला सिटी से कैथल नेशनल हाईवे को फोरलेन करने का शिलान्यास किया। लिहाजा दोनों शिलान्यास पट्ट अपनी-अपनी जगह स्थापित होने चाहिए।
लेकिन आयोजकों ने साहा की अनाज मंडी में ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दोनों अलग-अलग नेशनल हाइवे का एक ही जगह शिलान्यास करवा लिया। जबकि अंबाला सिटी-कैथल हाइवे जहां फोरलेन होना है, वो कार्यक्रम स्थल से 22 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश सासन व महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता चित्रा सरवारा के अनुसार उन्होंने ऐसा शिलान्यास पहली सुना है। वे खुद हैरान हैं।
फोरलेन अंबाला सिटी से कैथल हाइवे का होना है, लेकिन उसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री साहा में कर रहे हैं। दरअसल दोनों परियोजनाएं कांग्रेस कार्यकाल में पास हो गई थी, भाजपा ने अब केवल इन पर अपने नाम का ठप्पा लगाया है।
मीडियाकर्मियों से बदसलूकी
नितिन गडकरी के इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने पत्रकारों से भी बदसलूकी की। कार्यक्रम स्थल में घुसने को लेकर ये विवाद हुआ। पुलिस कर्मियों ने पत्रकारों को रोक दिया और अभद्र भाषा में वहां से चले जाने को कहा। उसके बाद वहां एसीपी भी पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप के बाद मीडियाकर्मियों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।