{"_id":"6767206fd3f8d4af950a09a6","slug":"congregation-at-gurdwara-shri-guru-nanak-darbar-tribute-to-the-martyrs-ambala-news-c-36-1-amb1001-134775-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में समागम, शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में समागम, शहीदों को नमन
विज्ञापन
अंबाला। धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज और चार साहिबजादों सहित माता गुजर कौर जी की शहादत को नमन करने के लिए धार्मिक समागम का आयोजन किया।
यह समागम महेश नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में हुआ। इसमें पंथ प्रसिद्ध कथा, कीर्तनी व ढाडी जत्थों ने संगत को नाम सिमरण कराया। इस मौके पर गुर गुर जप बाल सेवा के बच्चों ने मधुर वाणी से गुरु की महिमा का उच्चारण किया। इसके अलावा सिख पंथ के प्रचारक ज्ञानी मनप्रीत सिंह ने संगत को शहीदी गाथा सुनाकर प्रेरित किया।
ढाडी जत्थे भाई केवल सिंह ने साथियों के साथ मिलकर संगत को गुरु चरणों से जुड़ने का आह्वान किया। समागम में विशेष तौर पर पहुंचे प्रभारी धर्म प्रचार गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब सरदार सिकंदर सिंह ने भी संगत को गुरु महाराज की ओर से दिखाए सच के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समागम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।