फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   computer- education-form-leat

फाइल के साथ लटकी कंप्यूटर एजुकेशन

Sat, 04 Jun 2016 12:16 AM IST
पिछले डेढ़ माह से डिप्टी कमिश्नर के टेबल पर लटकी फाइल
पिछले डेढ़ माह से डिप्टी कमिश्नर के टेबल पर लटकी फाइल Updated Sat, 04 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। हाथीखाना मंदिर स्थित रेडक्रास सोसायटी का शेल्टर होम 'अपना घर में जरूरतमंद छात्रों के लिए लाखों की लागत से तैयार किया गया कंप्यूटर रूम अफसरों व कर्मचारियों की लेटलतीफी की वजह से बंद पड़ा है। लगभग दो माह गुजरने के बावजूद भी कंप्यूटर रूम की फाइल अभी तक डीसी कार्यालय व रेडक्रास कार्यालय में ही अटकी हुई है। इसी लेटलतीफी का खामियाजा जरूरतमंद छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्हें इस कंप्यूटर रूम और यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली कंप्यूटर ऐजूकेशन का कोई लाभ नहीं हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इस कंप्यूटर ऐजूकेशन की योजना कैंट इलाके में गरीब व जरूरतमंद उन छात्रों के लिए बनाई गई थी। जो प्राइवेट कंप्यूटर सेंटरों पर फीस देने में असमर्थ है।
विज्ञापन

ये करवाए जाने थे कोर्स
रेडक्रास सोसाइटी की ओर से अपना घर कंप्यूटर सेंटर में शुरू की जाने वाली इस कंप्यूटर ऐजूकेशन के लिए बाकायदा सिलेबस भी तैयार किया गया है और कंप्यूटर शिक्षकों की भी व्यवस्था की जानी है। यहां छात्रों व युवकों को बहुत ही रियायती दरों पर बेसिक कंप्यूटर, लैंग्वेज, डीटीपी, डिजाइनिंग, एमएस आफिस, एक्सैल, इंटरनेट संबंधी जानकारी व एक साल का डिप्लोमा व प्रोफेशनल कोर्स इत्यादि करवाए जाने थे। उनके लिए रोजाना दो घंटे की क्लास लगाई जानी थी। जिसमें उन्हें कंप्यूटर का थ्योरी व प्रेक्टिकल ज्ञान दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबलों पर ही घूम रही फाइल
यहां कंप्यूटर सेंटर पर छात्रों की कंप्यूटर ऐजूकेशन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। दस कंप्यूटर व कंप्यूटर टेबल समेत सभी सामान असैंबल किया जा चुका है। लेकिन इस कंप्यूटर सेंटर को प्रशासनिक हरी झंडी दिलवाने की फाइल अभी तक रेडक्रास व डीसी कार्यालय के टेबल ही घूम रही है। अभी तक संबंधित विभाग के अफसर डीसी अंबाला से इसे ओके करवाकर उद्घाटन नहीं करवा पाए है।

जिस वजह से मामला लटका हुआ है। ये फाइल कब तक ओके होगी ये भी अभी मालूम नहीं है।
इस मामले में फाइल तैयार है और डीसी कार्यालय में ओके होने के लिए गई हुई है। कोर्सों के फीस निर्धारण व कोर्सों पर डीसी अंबाला ने अनुमति देनी है। जल्द ही इस फाइल को ओके करवाकर इस सेंटर को शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि बच्चे यहां सस्ती दरों पर कंप्यूटर सीख सकें।
 अनिल जोशी, सेक्रेटरी, रेडक्रास-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed