{"_id":"64d143f140644da8800c6ac7","slug":"complaints-of-possession-not-heard-advice-to-go-to-court-ambala-news-c-36-1-amb1002-8219-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नहीं सुनी कब्जे के शिकायत, कोर्ट जाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नहीं सुनी कब्जे के शिकायत, कोर्ट जाने की सलाह
विज्ञापन
मुलाना। पटियाला के शास्त्रान गली के रहने वाले मनदीप सिंह की मुलाना में एक दुकान के प्लॉट पर पांच आरोपियों ने कब्जा कर लिया। मनदीप जब पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचे तो कार्रवाई के स्थान पर उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दे दी।
पीड़ित जब तक कोर्ट गया तब तक आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने उन्हें रोका तो मारपीट की और धमकी देने लगे। अब इस मामले में मुलाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पटियाला में शास्त्रान गली निवासी 40 वर्षीय मनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने एक मित्र के साथ साझे में गांव नहोनी में आरोपी भूपिंदर और गुरवीर से दुकानों के प्लॉट खरीदे थे।
दोनों ही आरोपी भाई हैं। इसके बाद दुकानों के प्लॉट खरीदकर उनकी नींव भरवा दी। इसके बाद वह पटियाला चला गया। कुछ दिन बाद पता चला कि यह प्लॉट की जमीन आरोपी भूपिंदर और गुरवीर ने गांव नाहोनी के रेखा और संदीप राणा को बेच दी है। इस मामले में वह आए और पुलिस को शिकायत दी मगर पुलिस ने कह दिया कि कोर्ट जाकर स्टे ले लो। पीड़ित कोर्ट चला गया। कोर्ट में मामला विचाराधीन था इतने में आराेपियों ने जमीन पर दुकान का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसके बाद जब पीड़ित काम को रुकवाने के लिए गए तो उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।