फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaint not resolved, corporation employee reprimanded

Ambala News: शिकायत का समाधान नहीं, निगमकर्मी को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Complaint not resolved, corporation employee reprimanded
अंबाला सिटी। नगर निगम में शहर विधायक असीम गोयल ने दूसरी बार जनसुनवाई शिकायतें सुनीं। उन्होंने करीब सवा घंटे में 60 शिकायतों को सुना और मौके पर पांच शिकायतों का समाधान कराया। पिछले जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर टैक्स ब्रांच के कर्मचारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विधायक को जेई संजीव दलाल की दोबारा शिकायत मिली। विधायक ने कार्रवाई की बात कही। विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई कार्यक्रम में मिली शिकायतों का दो दिन में निपटान करें। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों की समस्या का समाधान न करने पर विधायक ने कहा कि वह इस पर मंत्री को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

टोकन सिस्टम से सुनी शिकायतें
विधायक दोपहर करीब पौने दो बजे निगम पहुंचे। इस बार माइक की व्यवस्था थी। शिकायतों को नोट कर टोकन नंबर दिया और उसी आधार पर सुनवाई की। विधायक के पास नई प्रॉपर्टी आईडी में नाम, क्षेत्र गलत होने, प्रधानमंत्री आवास योजना, पार्कों के रखरखाव के पैसे न मिलने, सड़क बनाने संबंधित शिकायतें आईं। जनसुनवाई कार्यक्रम में निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, दूसरे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी आईडी में नाम और क्षेत्र गलत
शहर मॉडल टाउन के राजेश तलवार ने शिकायत दी कि उनकी जग्गी कॉलोनी में 286 गज की प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी की नई प्रॉपर्टी आईडी में नाम किसी अन्य व्यक्ति का लिख दिया और एरिया भी 216 गज लिख दिया। उनको अपनी यह प्रॉपर्टी बेचनी हैं, मगर अभी तक निगम ने प्रॉपर्टी आईडी में नाम और एरिया ठीक नहीं किया। इससे उनको परेशानी आ रही है। इसके अलावा शहर मानव चौक निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में नाम और एरिया गलत लिखा है। 300 गज को 149 गज लिखा गया है। इसको कई बार ठीक करवाया गया, मगर अभी तक ठीक नहीं हुआ।
स्ट्रीट लाइट और सड़क की समस्या
शहर विवेक विहार रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी से प्रधान अलका भारद्वाज ने विवेक विहार के पार्क में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने, पार्क की मरम्मत, दीवार को ठीक कराने, गेट लगवाने, सफेदी और पेंट कराने और विवेक विहार की सड़क और गेट बनवाने के लिए विधायक को शिकायत दी।
पोर्टल पर रिकॉर्ड है, निगम में नहीं
शहर के रजनीश गुलाटी ने शिकायत दी कि उन्होंने अपना टैक्स भरा है। पोर्टल पर दिखाई दे रहा है, मगर नगर निगम में उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। उनकी 140 गज की प्रॉपर्टी है और उसे 12 गज किया गया है।

पिछली शिकायत पर विधायक ने कर्मी को फटकारा
शिकायतकर्ता सुमित जैन ने बताया कि उनकी नसीरपुर में 20 हजार गज कृषि जमीन है, जबकि निगम ने इसे रिकॉर्ड में 29 हजार गज दिखाया है। इस जमीन का निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स भी करीब 55 हजार भेज दिया है। उन्होंने कई बार निगम में टैक्स को माफ करने और रिकॉर्ड को सही करने के लिए अप्लाई किया, मगर निगम कर्मचारी इसे रिवर्ट कर देते हैं। वह जून से इस समस्या के समाधान के लिए लगे हुए हैं और वह पिछली बार भी जनसुनवाई कार्यक्रम में आए थे। इस समस्या को लेकर विधायक ने निगम कर्मचारी को फटकार भी लगाई और निगम अधिकारियों को तुरंत समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए।

ये शिकायतें भी आई
शहर के युवराज पैलेस के पास से मेलाराम ने ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स आने की शिकायत रखी। वह टैक्स को ठीक करवाने को लेकर मिले। आसा सिंह गार्डन से जन कल्याण नागरिक सोसाइटी से दीपांशु पार्कों के रखरखाव के पैसे न आने को लेकर मिले। इसी तरह राम नगर वेलफेयर सोसाइटी से दीपक गर्ग पार्कों के रखरखाव के पैसे न मिलने को शिकायत दी। खत्रवाड़ा से महेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बकाया राशि न मिलने की शिकायत दी।


जनसुनवाई में 60 शिकायत आई हैं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया है और बाकी शिकायतों का निगम अधिकारियों को दो दिन में समाधान करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत उन्हें मिली है। वह उसके लिए ऊपर मंत्री से बात करेंगे। इससे पहले लगाए जनसुनवाई कार्यक्रम में 58 शिकायत आईं थी। उनमें से 10 शिकायत रद्द हुई थी और आठ शिकायतों के लिए अभी कार्य चल रहा है और बाकी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।
असीम गोयल, विधायक, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed