फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Competitions could not be held due to rain, indoor games for girls will be held today

Ambala News: बारिश के कारण नहीं हो सकीं प्रतियोगिता, आज करवाए जाएंगे लड़कियों के इनडोर खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Competitions could not be held due to rain, indoor games for girls will be held today
शहर के राजीव गांधी खेल मैदान में बारिश से हुआ जलभराव। स्त्रोत
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिस कारण मंगलवार को होने वाली आयुवर्ग-17 व 19 लड़कियों के खेल नहीं हो पाए। अब बुधवार को लड़कियों के इनडोर खेल पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल, सेक्टर-10 खेल स्टेडियम में करवाए जाएंगे। इन खेल में भारोतोलन, ताइक्वांडों, कराटे, बैंडमिंटन, बॉक्सिंग, चैस सहित अन्य खेल करवाए जाएंगे, इसके बाद लडकों के आयुवर्ग-17 व 19 के बचे हुए खेल भी करवाए जाने हैं।
विज्ञापन



स्टेडियम में जलभराव होने से नहीं हो सके खेल मुकाबले
आयुवर्ग-17 व 19 में मंगलवार को लड़कियों के खेल मुकाबले राजीव गांधी खेल स्टेडियम में करवाए जाने थे। इन खेल में कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो, बॉस्केटबॉल सहित अन्य खेल होने थे, लेकिन बारिश होने से मैदान में जलभराव हो गया, जिस कारण यह खेल नहीं हो पाए। मंगलवार सुबह खेल स्टेडियम में शिक्षा विभाग की टीम पहुंची और मैदान का निरीक्षण करने के बाद खेल को स्थगित किया गया। डीपीई मलकीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल नहीं करवाए जा सके। बुधवार को लड़कियों के इनडोर खेल करवाए जाएंगे। इन जिला स्तरीय खेल में आयुवर्ग-17 व 19 में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed