फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Commotion due to collision of vehicles as soon as braking was applied

Ambala News: ब्रेक लगाते ही गाड़ियां टकराने से हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Commotion due to collision of vehicles as soon as braking was applied
अंबाला-जगाधरी हाईवे ​स्थित गीता गोपाल चौक पर हुए हादसे में कारें क्षतिग्रस्त होने के बाद  वाहन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित गीता गोपाल चौक पर रविवार दोपहर में ट्रैफिक लाइटों से पहले आल्टो कार के अचानक ब्रेक लगाने पर चार गाड़ियां टकरा गईं।
विज्ञापन

एक के बाद एक गाड़ी की टकराने के बाद सभी कार चालकों का गुस्सा सबसे आगे चल रही आल्टो कार चालक पर फूटा। आल्टो कार चालक ने ट्रैफिक लाइटों के ब्रेक लगाने की बात कहीं। इसके बाद स्थानीय बाजार के लोग कार चालक के पक्ष में खड़े हुए। क्षतिग्रस्त कारों के मालिकों ने डायल-112 को सूचित किया।
इस बीच करीब 20 मिनट तक हाईवे पर ही जमकर हंगामा हुआ। आखिर में पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर प्रभावित हो रहे यातायात को दुरुस्त करवाया। अल्टो कार में सवार अनिल ने बताया कि वह अंबाला कैंट के गीता गोपाल की ट्रैफिक लाइटों पर पहुंचा तो ब्रेक लगाए थे। इतने में पीछे से आ रही तेज रफ्तार वीनस कंपनी की गाड़ी ने आकर टक्कर मार दी। इतने में उसके पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर और क्रेटा कार भी आकर टकरा गई।
विज्ञापन

सभी एक-दूसरे पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप लगाते रहे। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई भी लिखित शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed