{"_id":"65b1904632d8bbd3c5067514","slug":"commando-squad-deployed-at-the-station-sniffer-dog-searched-the-station-and-trains-ambala-news-c-36-1-amb1001-17345-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेशन पर तैनात कमांडो दस्ता, स्नीफर डॉग ने खंगाला स्टेशन और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेशन पर तैनात कमांडो दस्ता, स्नीफर डॉग ने खंगाला स्टेशन और ट्रेनें
विज्ञापन
अंबाला। गणतंत्र दिवस को लेकर अंबाला कैंट स्टेशन पर कमांडो दस्ते की तैनाती कर दी गई है जो लगातार स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। उनके साथ जीआरपी व आरपीएफ के कर्मचारी व स्नीफर डॉग को भी तैनात किया गया है। बुधवार को टीम ने रेलवे परिसर सहित प्लेटफाॅर्म और ट्रेनों को खंगाला। वहीं यात्रियों को भी सचेत किया कि अगर उन्हें अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो वो तुरंत इसकी जानकारी नजदीक मौजूद सुरक्षा कर्मचारी को दें।
इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो पूरी तरह से सतर्क रहें। उन्हें कहीं भी कुछ संदिग्ध नजर आए तो वह तुरंत इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दें। जांच के दौरान मौजूद जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्टेशन की निगरानी के लिए सादी वर्दी में भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। स्टेशन पर काम करने वाले वेंडरों व कुलियों को भी पूरी तरह से चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि कहीं कोई घटना न हो।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर औचक जांच चलती रहेगी। इसमें आरपीएफ की भी मदद ली जा रही है। हालांकि स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर अभी कुछ खामियां हैं। इनमें मुख्य द्वार पर न तो मेटल डिटेक्टर लगा है और न ही बंकर आदि बनाया गया है। वहीं रेलवे परिसर में भी एक या दो कर्मचारी ही नजर आते हैं और वो भी बिना हथियार के।