फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold may increase from tomorrow, blanket of smog will prevail

Ambala News: कल से बढ़ सकती है ठंड, स्मॉग की चादर छाएगी

Mon, 24 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 24 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cold may increase from tomorrow, blanket of smog will prevail
करनाल। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सर्दी के साथ प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है। मंगलवार से रात के तापमान में और कमी आ सकती है। सुबह स्मॉग की चादर छा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य जिलों की हवा की सेहत भी रविवार को खराब रही। पानीपत में एक्यूआई 351 दर्ज किया गया। जो गंभीर श्रेणी में आता है। सोनीपत में एक्यूआई 343 दर्ज किया गया, ये भी बहुत खराब श्रेणी में है। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जैसे जिलों में भी हवा का स्तर खराब से बहुत खराब के बीच बना हुआ है। कैथल में एक्यूआई 264, अंबाला में 202 और चंडीगढ़ में 154 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि ठंड की शुरुआत के साथ ही हवा की गति कम हो जाती है, जिससे प्रदूषक कण वातावरण में स्थिर होने लगते हैं। इसके अलावा पराली का धुआं, औद्योगिक इकाइयों से उत्सर्जन और वाहनों का बढ़ता उपयोग प्रदूषण बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। रात और सुबह के समय प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इससे हवा में स्मॉग का असर भी दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम टहलने से बचें
बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए डॉक्टरों ने शहरवासियों को बतौर सलाह कहा है कि ऐसी हवा में सुबह और देर शाम बाहर टहलने से बचना चाहिए। एन-95 मास्क का उपयोग करना, पानी पर्याप्त मात्रा में पीना और घर में हवा का उचित आदान-प्रदान बनाए रखना बेहद जरूरी है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई है। दूसरी ओर प्रशासन ने लोगों से कचरा न जलाने, अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने और प्रदूषण फैलाने वाले किसी भी कार्य से दूर रहने की अपील की है। उद्योगों को भी प्रदूषण नियंत्रण मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।








रात का तापमान 7 डिग्री तक गिरेगा
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात से उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन और बढ़ जाएगी। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन 25 नवंबर से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट शुरू होगी। इसके बाद 26 से 29 नवंबर तक तापमान और गिरकर 7 डिग्री तक आ सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर का अंतिम सप्ताह सामान्य से ज्यादा ठंडा रह सकता है।

एक सप्ताह का पूर्वानुमानतारीख न्यून. अधि. तापमान
24 नवंबर
9.0
25.0


25 नवंबर
8.0
24.0


26्र नवंबर
7.0
24.0


27 नवंबर
7.0
24.0


28 नवंबर
7.0
25.0


29 नवंबर 7.0
24.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed