फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cmo inspects hospital before vaccine trial on minister vij

मंत्री विज पर वैक्सीन ट्रायल से पहले सीएमओ के निरीक्षण में अनियमिताओं से भरा मिला अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
cmo inspects hospital before vaccine trial on minister vij
कोरोना की वैक्सीन के ट्रायल से पहले सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप ने छावनी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। आज अस्पताल में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। इसको लेकर सीएमओ ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे सीएमओ ने जहां वार्ड की माइनर ओटी में स्पेशल रूम की व्यवस्था करवाते हुए वेंटीलेटर की व्यवस्था करवाई, वहीं इमरजेंसी वार्ड के अंदर ही खामियां पाने पर स्टाफ को लताड़ लगाई।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों के बैड के ठीक साथ लगे अधिकतर मॉनिटर में प्लस ओक्सीमीटर व बीपी की जांच के उपकरण नहीं थे। इसी कारण वह काम नहीं कर रहे। यह देख सीएमओ ने स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि कुछ समय पहले ही करीब 36 हजार रुपये की ग्रांट मॉनिटर को दुरुस्त करवाने के लिए दी गई थी आखिर वह कहां लगी। इसी को गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच करने के लिए भी निर्देश भी मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। बता दें कि प्लस ओक्सीमीटर और बीपी जांच उपकरण दोनों ही मरीजों के लिए सबसे जरूरी हैं। आपातकालीन स्थिति में सबसे पहले इसका इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

इमरजेंसी के वार्ड के बाद सीएमओ माइनर ओटी में पहुंचे तो वहां संबंधित स्टाफ को मौके पर बुलाकर खामियों का कारण पूछा गया। इसके बाद उन्होंने खुद ओटी में बैठकर साफ-सफाई से लेकर मॉनिटर व उसके स्टैंड सहित अन्य मशीनों की भी सफाई करवाई। व्यवस्था बनाने की बात बोलते हुए कहा कि जल्द ही वह दोबारा निरीक्षण करूंगा फिर ऐसा पाया गया तो बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंटीलेटर को इंस्टाल करने में छूटे पसीने
अस्पताल में ट्रायल के लिए मंगवाए गए वेंटीलेटर को सिविल सर्जन ने इंस्टाल करने के निर्देश दिए। लेकिन इन्हें इंस्टाल करने में डाक्टरों के पसीने छूट गए। लीकेज के कारण पर्याप्त प्रेशर नहीं होने के कारण वह सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रहा था। माइनर ओटी में आने वाले मरीजों के लिए बाहर वार्ड के अंदर ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जाएगा।

ट्रायल से पहले वह व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। अस्पताल के अंदर लगे मॉनिटरों की मरम्मत के लिए हाल ही में ग्रांट जारी की गई थी बावजूद कई खामियां है। इसकी गंभीरता से जांच के लिए निर्देश दिए गए है। 20 नवंबर को होने वाले कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।
डॉ. कुलदीप, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed