{"_id":"61f04313c5616358cf103f39","slug":"cm-will-hoist-the-flag-today-will-take-salute-preparations-complete-ambala-news-knl9708606","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज करेंगे घ्वजारोहण, लेंगे सलामी, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज करेंगे घ्वजारोहण, लेंगे सलामी, तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सीआईडी आलोक मित्तल ने पुलिस लाइन मैदान शहर में फुल ड्रेस रिहर्सल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्च पास्ट का मंगलवार को फुल ड्रेस अभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ित व हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया है।
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड आईपीएस कुलदीप सिंह कर रहे हैं। मंगलवार को फाइनल रिहर्सल में जिला पुलिस की टुकड़ी ने एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में, जिला पुलिस महिला की टुकड़ी ने एसआई सुरेखा, एचपीए की टुकड़ी ने एएसआई कुसुम, एचएपी की टुकड़ी ने एएसआई जय सिंह, राजकीय रेलवे पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने एएसआई बिक्रम सिंह, एचपीए की टुकड़ी ने एएसआई सुलतान, एचपीए की टुकड़ी ने एएसआई नीरज, गृहरक्षी की टुकड़ी ने प्लाटून कमांडर कपिल शर्मा, स्काउट्स की टीम ने लविश राजपूत, सेंट जोन एंबुलेंस की टुकड़ी ने यश नापरा, एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी ने प्राची चौहान और पुलिस बैंड ने एसआई सतीश कुमार ने नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर आईजी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न टुकड़ियों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फाइनल अवलोकन किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह रहेंगी प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अधोया के विद्यार्थी सूर्य नमस्कार, एसडी कॉलेज छावनी के विद्यार्थी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित कोरियोग्राफी, एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज शहर के विद्यार्थी हरियाणवी नृत्य रसिया, एसए जैन कॉलेज शहर के विद्यार्थी टीकाकरण पर कोरियोग्राफी, एसडी कॉलेज के विद्यार्थी हरियाणवी नृत्य और एसए जैन कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भांगड़ा की प्रस्तुति दी जाएगी। राष्ट्रगान की प्रस्तुति एसडी कॉलेज के विद्यार्थी देंगे।
विभिन्न विभाग झांकियों से बताएंगे योजनाएं
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा देने वाले नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।