फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM reached Ambala to know the condition of the Home Minister

गृहमंत्री अनिल विज का हाल जानने अंबाला पहुंचे सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM reached Ambala to know the condition of the Home Minister
अंबाला। मुख्यमंत्री का गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर स्वागत करते हुए भाजपाई - फोटो : Ambala
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे। सीएम ने गृहमंत्री के स्वास्थ्य का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि अब पहले से बेहतर हूं और जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाऊंगा। इसके बाद गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को अंबाला में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि अंबाला-साहा मार्ग का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का स्वागत किया। सीएम रविवार को हवाई मार्ग से पहले अंबाला शहर पहुंचे थे जहां पर आईजी वाईपूर्ण कुमार और डीसी अशोक कुमार ने उनका स्वागत किया। विज के आवास पर गृहमंत्री के चाचा सहदेव विज ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बंद की गई इंटरनेट सेवा
तीन दिन से प्रदेश में बंद पड़ी इंटरनेट सेवाओं के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी की घटना को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। जैसे ही हालात सामान्य होंगे ये सेवाएं चालू कर दी जाएंगी। किसान आंदोलन के विषय को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल करते हुए किसानों के लिए बातचीत का प्रस्ताव रखा है। सहमति और बातचीत के माध्यम से हर समस्या का हल किया जा सकता है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने किसानों के विषय को लेकर अपनी बात कही है उससे कहा जा सकता है जल्द ही इस विषय को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज बोले, लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए उठाने पड़ते हैं कुछ कदम
इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि ला एंड आर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाने पड़ते हैं। इसी के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं हैं, हालात सामान्य होते ही यह सेवाएं चालू कर दी जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी किसानों के प्रति पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed