फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cm khattar should be done promise, or resign from cm, hudda, ambala

वादे पूरे करे खट्टर या छोड़ दे कुर्सी : हुड्डा

Mon, 27 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 27 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
cm khattar should be done promise, or resign from cm, hudda, ambala
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : amar ujala
सूबे के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सरकार या तो अपने वादे पूरे करे या फिर सीएम मनोहर लाल नैतिकता के आधार पर कुर्सी छोड़ दें। वे हरियाणा की जनता को और ज्यादा बेवकूफ बनाने की कोशिश न करें। क्योंकि हरियाणा की जनता अब जाग रही है, जनता समझ रही है कि उनकी असली हितैषी कांग्रेस ही है, न कि भाजपा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा रविवार शाम को अंबाला कैंट के बीपीएस प्लेनेटेरियम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहीं मंच से कांग्रेस के जागो हरियाणा अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा अंबाला से ही 1857 क्रांति का बिगुल बजा था, इसलिए उन्होंने जागो हरियाणा अभियान की शुरुआत अंबाला से करने का फैसला लिया है। पूर्व सीएम हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना, कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा, प्रदेश सचिव हरीश सासन, वरुण मुलाना समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता हासिल करने के लिए सूबे की जनता से 154 वादे किए थे, लेकिन आज तक सरकार ने अपना एक भी वादा पूरी तरह से नहीं निभाया है। आम जनता, किसान, कर्मचारी, शिक्षक, कारोबारी सभी वर्ग मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से बहुत ज्यादा दुखी है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने किसानों से भी वायदा किया था कि वे स्वामीनाथन  की रिपोर्ट लागू करेंगे, लेकिन आज तक इस रिपोर्ट का ही कई अता-पता नहीं है। सरकार केवल किसानों को ठग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने बिजली कीमतों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिजली की कीमतें आसमान छू रही है और लोग आर्थिक बोझ तले दबते जा रहे हैं, लेकिन सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर बिजली रेटों को बढ़ा रही है। हुड्डा ने कहा कि ये सरकार अब बुजुर्गों की पेंशन भी बंद करने पर तुली है। लेकिन कांग्रेस ये बर्दाश्त नहीं करेगी। पेंशन बुजुर्गों का सम्मान है, भीख नहीं।


जरूरत पड़ी तो बुुजुर्गों के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने भाजपा को धनाढ्यों की सरकार बताया। 
हुड्डा ने एस्मा कानून की भी निंदा करते हुए कहा इस कानून के जरिए सरकार कर्मचारियों की आवाज दबाने पर तुल गई है, जो कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने खट्टर को गूंगी, बहरी सरकार बताया। हुड्डा ने कहा कि महंगाई की वजह से बहुत से लोग भूखे सो जाते हैं और मोदी साहब योगा करवाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कम से कम ये तो बता दें कि लोग भूखे पेट योगा कैसे करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गिल, ब्राह्मपाल राणा, सुरेश त्रेहन, उमेश बिट्टू साहनी, वीरेंद्र गांधी, ओंकार नाथी, गगन ढांग, जरनैल सिंह माजरा, अतुल महाजन, पवन बांगा, सिमरनजीत सिंह, नितिन भाटिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। हुड्डा ने कहा कि अंबाला से शुरू हुआ जागो हरियाणा अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत लोगों को भाजपा सरकार की वादा खिलाफी और नाकामियों के बारे में बताया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed