{"_id":"686f60d8acee8fcad106b7ff","slug":"cm-flying-raided-a-sweet-factory-running-in-a-house-in-ambala-flies-were-found-buzzing-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: मकान में चल रही मिठाइयों की फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग की दबिश, भिनभिनाती मिली मक्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: मकान में चल रही मिठाइयों की फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग की दबिश, भिनभिनाती मिली मक्खियां
Thu, 10 Jul 2025 12:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:12 PM IST
सार
सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब मिठाईयां बनाने से जुड़ा लाइसेंस मांगा तो वो भी नहीं मिला था। सैंपल आने तक फैक्टरी को बंद करवाया दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
शहजादपुर के बपौली गांव के एक मकान में मिठाइयां बनाने की अवैध रूप से चल रही फैक्टरी का सीएम फ्लाइंग ने भंडाफोड किया है। टीम ने जब दबिश दी तो खुले में ही रसगुल्ले, गुलाब जामुन, पनीर आदि के टब भरे पड़े थे। सभी पर मक्खियां भिनभिना रही थी व उनको ढका तक नहीं गया था। टीम ने सभी के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे। सीएम फ्लाइंट की टीम ने यह दबिश फूड सेफ्टी ऑफिसर संग सुबह 6 बजे दी गई थी।
विज्ञापन
टीम ने जब मिठाईयां बनाने से जुड़ा लाइसेंस मांगा तो वो भी नहीं मिला था। सैंपल आने तक फैक्टरी को बंद करवाया दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उसके उपरांत टीम ने एक पुराने मामले की जांच करते हुए मुलाना के धरौड़ा गांव में भी गुड़ व चक्कर बनाने वाली फैक्टरी में दबिश देकर उनका रिकॉर्ड खंगाला। इस टीम में सीएफ फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर राजबीर, सब इंस्पेक्टर परविंद्र, एएसआई जनक राज, हेडकांस्टेबल बलजिंद्र, फूड सेफ्टी ऑफिसर आजाद सिंह व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन