फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cloudy with periodic rain, drizzle in the sky in the evening may be, ambala

शाम के समय आसमान में छाएंगे बादल हो सकती है बूंदाबांदी

Mon, 16 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 16 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cloudy with periodic rain, drizzle in the sky in the evening may be, ambala
बारिश के बीच से गुजरती कार - फोटो : amar ujala
 अभी तीन दिन और इसी तरह से ठंड व बूंदाबांदी को झेलना पड़ेगा। रविवार-सोमवार रात से आसमान में बादल छाये हुए थे, जबकि रात को शुरू हुई बूंदाबांदी रुक-रुक कर होती रही। इसके साथ ही ठंडी हवाओं ने इस मौसम को और सर्द कर दिया, जबकि दिन भर लोग ठंड से कांपते रहे।
विज्ञापन


सोमवार को दिन भर चली शीतलहरों हवाओं ने मौसम को सर्द कर दिया। लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की, लेकिन बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण सर्दी का असर ज्यादा रहा। इसी तरह लोगों ने घरों में रूम हीटर, अंगीठी आदि का भी सहारा लिया। उधर, डीसी के आदेशों के चलते सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रही, लेकिन कुछ स्कूल खुले रहे। कई स्कूलों में बच्चे सुबह तो पहुंचे, लेकिन छुट्टी की सूचना देकर उनको वापस घर भेजा गया। 
विज्ञापन


लोगों की परेशानियां दिन भर कम नहीं हुईं, जबकि दिन में कुछ समय के लिए धूप अवश्य निकली, लेकिन यह भी ठंड से निजात नहीं दिला पाई। अल सुबह नौकरी पर जाने वाले दैनिक यात्रियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सोमवार को ठंड के मद्दनेजनर मौलिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों के चलते सभी प्राइमरी कक्षाओं की छुट्टी रही। लेकिन उससे बड़ी कक्षाओं के छात्रों को शीतलहर में कांपते हुए स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान 
 मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में दिन के समय आसमान साफ रह सकता है, जबकि शाम के समय आसमान में बादल छायेंगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि ठंडी हवाएं भी मौसम को और सर्द बनाएंगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गहरी धुंध के आसार भी हैं। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed