फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cloudy in the morning, sunny all day, possibility of rain for two days

Ambala News: सुबह बादल, दिनभर धूप, दो दिन बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, sunny all day, possibility of rain for two days
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी। बीते दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम साफ हो गया। शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने पर धूप निकल गई, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए।
विज्ञापन

इससे ठंड बढ़ गई। करीब 10 बजे दोबारा धूप खिली और दिनभर धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। धूप निकलने से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने और हवाएं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

शीतलहर चलने से धूप के साथ ठंड भी रही
दिन में सुबह से शाम तक धूप तो निकली, लेकिन शीतलहर चलने से ठंड का भी असर देखने को मिला। शाम 6.30 बजे तक भी मौसम साफ रहा। बारिश के बाद कोहरे की चादर छट गई है। जिससे रात को कोहरे से राहत मिली है। वहीं, शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। जिससे ठंड बढ़ सकती है। रविवार को भी ठंडा मौसम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है मौसम
-3 फरवरी को बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-4 फरवरी को बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-5 फरवरी को बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-6 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed