फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clouds will prevail, chances of rain on 21st

ठंड से राहत मिलने की नहीं जग रही उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail, chances of rain on 21st
अंबाला सिटी। एक सप्ताह से धूप का इंतजार कर रहे लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बादल छाए रहेंगे जबकि 21 जनवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिनभर धूप का इंतजार कर रहे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। वहीं शीत लहर के कारण तापमान भी नीचे खिसक गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। ठंड इतनी अधिक थी कि लोगों के हाथ पांव मानो सुन्न हो जा रहे थे और रजाई तक में भी ठंड महसूस हो रही थी। ठंड का असर यातायात पर भी पड़ा। सड़कों पर वाहनों का आना-जाना कम हो गया था। सूर्यदेव के दर्शन लगभग न के बराबर हुए। शाम होते ही सड़कों पर यातायात का दबाव पूरी तरह घट गया। मौसम विभाग के बारिश और ठंड बढ़ने के पूर्वानुमान के बाद लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed