फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleanliness claims fail, streets littered with filth

Ambala News: सफाई के दावे फेल, गंदगी से अटीं गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness claims fail, streets littered with filth
अंबाला सिटी जगाधरी गेट क्षेत्र में स्थित सुलभ शौचालय के सामने फैली गंदगी।
अंबाला सिटी। नगर निगम प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, मगर वह दावे धरातल तक पहुंचते हुए दिखाई नहीं देते। बता दें कि अंबाला सिटी कि ज्यादातर कॉलोनियों में गंदगी का आलम है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। सफाई व्यवस्था कुछ इस कदर बिगड़ी हुई है कि गलियों में कूड़ा करकट इधर-उधर बिखरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं चौक चौराहों पर लगे गंदगी के ढेरों से आने वाली दुर्गंध भी राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सिटी वासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

फोटो नंबर-58
सुलभ शौचालय के बाहर गंदगी
जगाधरी गेट क्षेत्र के स्थानीय दुकानदार राकेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन कार्यालय के बिल्कुल सामने बने सुलभ शौचालय के बाहर प्रतिदिन गंदगी का ढेर लगा रहता है। सुलभ शौचालय में आने-जाने वाले लोगों को गंदगी के बीच से निकलकर शौच के लिए जाना पड़ता है। इस पर नगर निगम प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो नंबर-59
कूड़े-करकट के ढेर बने परेशानी
नाहन हाउस क्षेत्र निवासी बुधराम मट्टु ने बताया कि नाहन हाउस के कई क्षेत्रों में कूड़े करकट के ढेर प्रतिदिन देखने में आ रहे हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। गलियों में गंदगी बिखरी रहती है, विभिन्न चौक चौराहों का भी यही हाल है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-60
सफाइ कर्मचारी कर रहे मनमानी
नदी मोहल्ला मार्केट के स्थानीय दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पीछे वाले मुख्य गेट के सामने हमेशा गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कई बार सफाई कर्मचारियों को यहां गंदगी जमा न करने के लिए कहा गया, मगर वह मनमर्जी करते हुए जबरन यहां पर गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं। इसमें दिन भर बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं। कई बार शिकायतें भी की, मगर समाधान नहीं हुआ।
फोटो नंबर-61
सिटी क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर संबंधित सफाई कर्मचारियों के ठेकेदारों से बातचीत की जाएगी। वैसे तो सफाई कर्मचारियों को भी कई बार दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि वह निर्धारित किए गए डंपिंग जोन में ही कूड़ा करकट एकत्रित करें, मगर इसके बावजूद भी वह अपनी मनमर्जी कर रहे हैं, जांच के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगरनिगम अंबाला।

अंबाला सिटी जगाधरी गेट क्षेत्र में स्थित सुलभ शौचालय के सामने फैली गंदगी।

अंबाला सिटी जगाधरी गेट क्षेत्र में स्थित सुलभ शौचालय के सामने फैली गंदगी।

अंबाला सिटी जगाधरी गेट क्षेत्र में स्थित सुलभ शौचालय के सामने फैली गंदगी।

अंबाला सिटी जगाधरी गेट क्षेत्र में स्थित सुलभ शौचालय के सामने फैली गंदगी।

अंबाला सिटी जगाधरी गेट क्षेत्र में स्थित सुलभ शौचालय के सामने फैली गंदगी।

अंबाला सिटी जगाधरी गेट क्षेत्र में स्थित सुलभ शौचालय के सामने फैली गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed