फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleanliness claims at bus stations are dependent on a few workers

Ambala News: बस अड्डों पर चंद कर्मियों के भरोसे स्वच्छता के दावे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness claims at bus stations are dependent on a few workers
अंबाला। अंबाला जिला के सभी मुख्य चार बस अड्डों पर सफाई के दावे फेल हैं। हालात यह हैं कि अंबाला सिटी से लेकर कैंट तक और नारायणगढ़ से लेकर बराड़ा तक सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था पिछले लंबे समय से चरमराई है।
विज्ञापन

यहां सफाई कर्मचारियों की मांग के लिए कई बार पत्राचार हुआ है मगर अभी तक विभाग ने इस बाबत अधिक कुछ नहीं किया। हालात यह हैं कि इन क्षेत्राें के लोगों को गंदगी से गुजरना पड़ता है। दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। इस बार विधानसभा चुनाव में यह मामला भी लोगों के बीच तूल पकड़ रहा है।
विज्ञापन

लाेग इस समस्या को लेकर आवाज उठा रहे हैं। बस अड्डों पर समय पर सफाई न होने के कारण बेसहारा पशु भी परिसर में जमा कचरे के आसपास घूमते रहते हैं। इससे बस अड्डों पर आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं विभाग सिर्फ पत्राचार तक सीमित रह गया है। तीन महीने बीत जाने के बाद भी बस अड्डों को सफाई कर्मी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में स्वच्छता अभियान का नारा विफल होता दिखाई दे रहा है। मौजूदा समय में अंबाला में 15 के करीब सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। जबकि 20 के करीब ओर सफाई कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।


सिटी बस अड्डे पर दो सफाई कर्मचारी है, इन दोनों सफाई कर्मचारियों के जिम्मे बस अड्डे की सफाई है। जबकि बस अड्डे पर तीन और सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। लेकिन अधिकारी मात्र दो सफाई कर्मचारी से काम चला रहे हैं। इसी तरह से नारायणगढ़ बस अड्डे पर दो सफाई कर्मचारी तैनात है। लेकिन यहां भी दो ओर सफाई कर्मचारियों की जरूरत है।
शहजादपुर बस अड्डे पर एक सफाई कर्मचारी है। लेकिन यहां पर दो ओर सफाई कर्मचारी की जरूरत है। नारायणगढ़ वर्कशाप में तीन सफाई कर्मचारी है, लेकिन यहां पर दो और सफाई कर्मचारी चाहिए। इसी तरह से बराड़ा बस अड्डे पर एक सफाई कर्मचारी है। लेकिन यहां पर दो ओर सफाई कर्मचारी की जरूरत है। वहीं अंबाला छावनी बस अड्डे पर छह सफाई कर्मचारी है। इसके अलावा पांच सफाई कर्मचारियों की और जरूरत है।

बराड़ा बस अड्डा के प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि बराड़ा में एक ही सफाई कर्मचारी जबकि उन्हें दो कर्मचारियों की जरूरत है। इस बाबत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed