फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning of drains has started, encroachment which was a hindrance will be removed

Ambala News: नालों की सफाई शुरू, हटेगा बाधा बना अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains has started, encroachment which was a hindrance will be removed
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से शहर में बरसाती सीजन से पहले सफाई कार्य शुरू कर दिया है। कई जगह पर सफाई हो भी चुकी है। इस बार सफाई कार्य पहले ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इससे शहर में बरसाती पानी की निकासी की उम्मीद जगी है, हालांकि बरसाती पानी निकासी में अतिक्रमण भी बाधा है। इसके लिए भी निगम सख्त दिखाई दे रहा है। अगर किसी जगह पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है तो वहां से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

कपड़ा मार्केट में चलेगा सफाई अभियान
शहर के कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला क्षेत्र में भी बरसाती पानी की निकासी न होने से जलभराव होता है। मार्केट में भी जल्द ही निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटाकर नालों को साफ किया जाएगा। बता दें कि शहर में बरसाती पानी की मार से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पिछले दो सीजन में तो ज्यादा बारिश होने से ज्यादा दिक्कत रही। इससे लोगों का व्यापार भी प्रभावित हुआ और गंदा पानी भी दुकानों में जमा होने से सामान खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तीन बड़ी ड्रेन और 89 नाले

नगर निगम के अनुसार शहर में तीन बड़ी ड्रेन हैं और करीब 89 छोटी ड्रेन और नाले हैं। इंको ड्रेन की लंबाई चार हजार 899 मीटर, सेशन ड्रेन चार हजार 600 मीटर और घेल ड्रेन 1700 मीटर लंबी है। इसके साथ ही शहर में करीब 89 नाले हैं। इनकी कुल लंबाई 47 हजार 155 मीटर है।
वर्जन
शहर में नालों की सफाई का कार्य कई दिनों से चल रहा है। इस बार बारिश के सीजन से पहले ही निगम ने सफाई कार्य शुरू करवा दिया है। पूरे शहर में नालों की सफाई करवाई जाएगी।

अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
वर्जन
नालों की सफाई का काम रोजाना चल रहा है। उन्होंने खुद भी कई जगह जाकर नालों की निकासी को लेकर निरीक्षण किया है। कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण भी पानी की निकासी प्रभावित होती है। लोगों से अपील भी की गई कि वह अतिक्रमण न करें ताकि पानी की निकासी सही तरीके से हो सके और शहरवासियों को कोई दिक्कत न आए।
शैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed