फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clash between BJP and Congress over setting up stall

Ambala News: स्टॉल लगाने में भाजपा और कांग्रेस में टकराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Clash between BJP and Congress over setting up stall
अंबाला। लोकसभा की चुनावी दौड़ में भले ही 14 प्रत्याशी दौड़ लगा रहे हो, लेकिन मतदान बूथों के बाहर लगने वाले स्टॉलों की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बसपा, जजपा और इनेलो के कुछ बूथ जरूर दिखाई दिए।
विज्ञापन

करीब दर्जनभर ऐसे प्रत्याशी थे जो अपने स्टॉल लगाने के लिए अपने समर्थकों की भीड़ ही नहीं जुटा सके। दोपहर के समय तो यह स्थिति बन गई थी कि स्टॉलों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ छंटनी शुरू हो गई थी। भीषण गर्मी के बीच ज्यादा समर्थक नदारद हो गए थे। जैसे ही 4 बजे तो एक बार फिर समर्थकों उत्साह के साथ अपने-अपने स्टॉलों पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, मतदान बूथों के बाहर मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए तरह-तरह से प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे थे। किसी ने अपनी रिश्तेदारी निकाली तो पुराना दोस्त बनकर मिला। इतना ही नहीं किसी स्टाल पर चाय व पानी थी तो किसी ने अपने स्टाल पर आने वालों को शरबत भी पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरे यह प्रत्याशी....
1. किरण पूनिया - जजपा - चाबी

2. गुरप्रीत सिंह - आईएनएलडी - चश्मा
3. पवन रंधावा - बीएसपी - हाथी
4. बंतो कटारिया - भाजपा - कमल का फूल

5. वरुण चौधरी - कांग्रेस - हाथ

6. कमल - आजाद समाज पार्टी - केतली
7. गुलाब सिंह - पीप्लस पार्टी ऑफ इंडिया - फलों से युक्त टोकरी
8. डॉ. नितेश चोपड़ा - भारतीय शक्ति चेतना पार्टी - ट्रक

9. बलजीत सिंह - भारतीय जवान किसान पार्टी - हीरा

10. मामचंद रत्तूवाला - भारतीय युवा जन एकता पार्टी - बैटरी टार्च
11. मेहर सिंह चालिया - एकम सनातन भारत दल - बांसुरी
12. राकेश कुमार - हरियाणा जनसेना पार्टी गन्ना - किसान

13. सूरज कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी - चारपाई
14. मोहर सिंह - निर्दलीय - सेब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed