फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   clas-jarni-is-woman

कलश यात्राओं से सिटी बनी अध्यात्मिक

Tue, 15 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Tue, 15 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री राधा माधव भक्ति प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। यात्रा सिटी के पम्मी चौक स्थित श्री बंसी वाले मंदिर से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होती हुई रामबाग स्थित कथा स्थल पर समापन हुई। जहां विधिवत कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा का आरंभ मुख्यातिथि के रुप में पार्षद दिलीप चावला बिट्टू, रविनंदन शास्त्री महाराज वृंदावन वाले ने नारियल फोड़कर किया। शोभायात्रा में महिला सिर पर कलश लेकर चल रही थी। बैंड की धुन पर बज रहे भक्ति संगीत वातावरण को कृष्णमयी बनाए हुए थे। श्रीमद्भागवत रथ के आगे श्रद्धालु भक्ति रस में भाव विभोर हो भक्ति गीतों पर झूम रहे थे।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी सुशील गुलाटी ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर रामबाग में 14 से 20 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविनंदन शास्त्री महाराज (वृंदावन वाले) संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान करेंगे।  कथा का समय प्रतिदिन सांय साढ़े पांच बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक रहेगा। इस मौके पर भूपेंद्र मेहता, अश्वनी बत्तरा, शशी कमल अग्रवाल, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बलदेव नगर अंबाला शहर में आयोजित होने वाले  श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्य अरविंद शर्मा ने सह पत्नी श्रीमद्भागवत की पूजा की तथा अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कलश यात्रा का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत मनुष्य के जीवन का आधार है। यदि प्राणी सच्चे मन और एकाग्रता के साथ श्रीमद्भागवत का श्रवण कर ले तो उसका भी राजा परीक्षित की तरह उद्धार हो सकता है। कथा व्यास ब्रज भूषण ब्रजवासी प्रतिदिन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला कथाओं से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed