फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Civil hospital gets two more radiographers, on call X-ray facility even at night

Ambala News: नागरिक अस्पताल को मिले दो ओर रेडियोग्राफर, रात को भी ऑन कॉल एक्स-रे की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital gets two more radiographers, on call X-ray facility even at night
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के एक्स-रे रूम में रेडियोग्राफर का टोटा खत्म होने पर सुविधा को और बेहतर करने पर काम किया जा रहा है। विगत दिवस ही दो और नए रेडियोग्राफर आने पर अब इनकी संख्या पांच हो गई है। हालांकि एक रेडियोग्राफर अटल कैंसर केयर केंद्र में हैं, वहीं एक रेगुलर सहित तीन कांट्रेक्ट पर हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सिटी की तर्ज पर छावनी नागरिक अस्पताल में भी दिन-रात एक्स-रे की सुविधा मिल सकेगी। सुबह की शिफ्ट यानी तीन बजे तक तीन रेडियोग्राफर रहेंगे। वहीं शाम व रात को एक रेडियोग्राफर की ड्यूटी ऑन कॉल पर रहेगी, ताकि सड़क हादसों में घायल होकर आने वाले गंभीर मरीजों को प्राइवेट में न भेजना पड़े। पहले भी यह सुविधा थी, लेकिन एक ही रेडियोग्राफर होने पर यह चलाना मुश्किल हो रहा था। केवल बड़े केसों में ही ऑन कॉल की सुविधा होती थी। ऐसे में स्टाफ की कमी अड़चन बनती थी। इसलिए विभाग की तरफ से बाकायदा रेडियोग्राफर का रोस्टर तैयार कर ड्यूटियां निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

पोर्टेबल मशीनों से भी वार्डाें में एक्स-रे की पकड़ेगी रफ्तार


रेडियोग्राफर का कमी को लेकर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लंबे समय से मांग की जा रही थी। यही कारण है कि अस्पताल में मशीनों की संख्या ज्यादा थी और करने वाला महज एक रेडियोग्राफर था। जबकि चतुर्थी श्रेणी कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर उनसे काम लिया जा रहा था। एक्स-रे की एक बड़ी व तीन पोर्टेबल 500 एमए मशीन हैं। हालांकि अभी पोर्टेबल मशीनों के जरिये वार्डाें में एक्स-रे करने की सुविधा तो मिल रही थी, लेकिन केवल गंभीर मरीजों को।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाल ही में कांट्रेक्ट पर दो नए रेडियोग्राफर आए हैं। ऐसे में कुल पांच रेडियोग्राफर हो गए हैं। दो स्थायी और तीन अस्थायी हैं।उनकी तरफ से रात तक भी ऑन कॉल की सुविधा है।
-अतुल, रेडियोग्राफर, छावनी नागरिक अस्पताल
मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को समय-समय पर बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। अब दो नई नियुक्ति से रेडियोग्राफर की कमी पूरी हो चुकी है।
-डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed