फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

हुसैनी में डेंगू ने पसारे पांव, अभी हालत नियंत्रण से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
civic
हुसैनी गांव में अज्ञात बीमारी व डेंगू का प्रकोप अभी जारी है। कुछ और मरीज अंबाला और चंडीगढ़ रेफर किए गए हैं। वहीं जिन दो महिलाओं की मौत हुई थी उनमें से एक की मौत डेंगू के चलते होने की पुष्टि सीएमओ शहजादपुर ने की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। वीरवार को सलौनी पुत्री पिंकी को पंचकूला अस्पताल से घर भेज दिया गया था लेकिन तबीयत घर आने के बाद फिर बिगड़ गई इसके बाद नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गांव हुसैनी के कमलदीप सिंह, रणदीप सिंह ने बताया की उनके गांव का शायद ही कोई घर ऐसा होगा जो बुखार से ग्रस्त न हो। डॉक्टर मयंक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने गांव में चेकअप कैंप लगवाया था जिसमें 137 मरीजों की जांच कर दवाइयां भी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी 3 मरीज हुसैनी के मुनीलाल, रतनी व बरौली की रामदेवी को नारायणगढ़ से अंबाला जबकि 5 पंचकूला अस्पताल रेफर किए गए। नारायणगढ़ के अस्पताल में अन्य ग्रामवासी हरप्रीत, सुषमा, विपिन, सोमनाथ, जसविंदर सिंह, प्रवीण कुमार, शकुंतला, टिंकू, अमरनाथ, रमनदीप, संदीप सिंह आदि का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बुखार के मरीजों की संख्या करीब 50 से अधिक हो चुकी है। करीब एक दर्जन लोग नारायणगढ़ के अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अभी तक 30 के करीब मरीज सेक्टर 6 पंचकूला व चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन हैं। कुछ मरीज निजी अस्पतालों में भी उपचाराधीन हैं। चिकित्सक डॉक्टर मयंक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गांव में पूरी तरह से अभियान तेज किया है। करीब 40 आशा वर्कर व एक दर्जन एएनएम गांव हुसैनी में सेवाएं दे रही हैं। घर-घर से पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच की जा रही है। गांव में फॉगिंग भी करवाई जा रही है। पांच घरों से कुछ लारवा मिले हैं, जिसमें फ्रिज के बर्फ के नीचे एक खाने से लारवा पाया गया है जिसे नष्ट कर दिया गया। स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed