फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

पंजोखरा थाना प्रभारी एसआई गुरदर्शन सिंह से वापस लिया चार्ज, एसआई मोहन लाल को फिर मिली जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला। पंजोखरा थाने पर सियासत पूरी तरह हावी है। सब इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह से चार दिन बाद ही थाने का प्रभार वापस ले लिया गया है। उन्हें फिर सीआईए स्टाफ 2 में नियुक्त किया गया है। सब इंस्पेक्टर मोहन लाल के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह गुरदर्शन को थाने का प्रभारी लगाया गया था।
विज्ञापन

गुरदर्शन सिंह इससे पहले पंजोखरा में थाना प्रभारी रह चुके हैं। अब फिर एसआई मोहन लाल को ही दोबारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि बीमार होने की वजह से अभी तक मोहन लाल ने चार्ज नहीं लिया। एसपी राजेश कालिया के आदेश पर 23 नवंबर को एसआई गुरदर्शन सिंह को पंजोखरा थाने का चार्ज दिया गया था। इससे पहले एसआई मोहन लाल यहां प्रभारी थे। मगर मोहन लाल के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह कई दिन तक थाने का एक मुलाजिम बतौर एसएचओ काम करता रहा। कई दिन तक एसएचओ की कुर्सी खाली होने के कारण गुरदर्शन सिंह को ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए थे। मगर चार दिन बाद ही उनसे चार्ज लेने के बाद चर्चाओं का माहौल गर्म है। पता चला है कि सियासी दबाव में गुरदर्शन सिंह से चार्ज वापस लिया गया है। बीमार होने के बावजूद मोहन लाल को दोबारा एसएचओ लगाया गया है। मामले को लेकर एसपी राजेश कालिया से बात करने के प्रयास किए गए लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed