फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

ट्रैक्टर-ट्राली का 7 हजार का चालान काटा, सड़क जाम करने की धमकी के बाद जुर्माना माफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
मुलाना। मारपीट के बाद किसान का सात हजार का चालान होने पर किसानों के तेवर तल्ख हो गए। सड़क जाम करने की चेतावनी के बाद अधिकारियों ने जुर्माना माफ कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी छोड़ने के आदेश दिए गए। दरअसल बुधवार रात आठ बजे धनौरी का किसान संजीव कुमार अपनी धान की फसल ले जा रहा था। बीच रास्ते में आरटीए विभाग के अधिकारी वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान ही किसान संजीव को ट्रैक्टर-ट्रॉली के दस्तावेज दिखाने के आदेश दिए। मगर तब उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। इसी वजह से उसका सात हजार का चालान कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

मामले की भनक लगते ही वीरवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से आपात मीटिंग बुलाई गई। सचिव बलदेव सिंह व रमेश राणा, भीम राणा, युवा प्रधान सोनू राणा समेत काफी संख्या में किसान यहां मौजूद रहे। इस दौरान यूनियन की ओर से आरटीए अधिकारी का विरोध करने का निर्णय लिया। किसानों का आरोप था कि जानबूझकर अधिकारी उन्हें सीजन में अपना शिकार बना रहे हैं। इसके बाद अधिकारी के खिलाफ किसान संजीव की ओर से शिकायत दी गई। हालांकि संजीव से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सड़क जाम करने की कार्रवाई के बाद किसान का जुर्माना माफ कर दिया गया। इसके बाद उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली को भी छोड़ दिया गया। किसान संजीव का आरोप है कि उस समय मौके पर आरटीए अधिकारी प्रीति मौके पर मौजूद थी। उनके सामने ही उसके साथ मारपीट कर चालान काटा गया। फिलहाल जुर्माना माफी के बाद किसान शांत होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed