फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

बाथरूम में नहाते समय गिरे गृहमंत्री अनिल विज, थाई में आया फ्रेक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
civic
स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज मंगलवार नहाते समय फिसलकर बाथरूम में गिर गए। इस दौरान उनकी थाई यानी सांथल की हड्डी में फ्रेक्चर आ गया। बताया जाता है कि बाथरूम में गिरते ही मंत्री काफी देर तक बाहर ही नहीं निकल पाए। कुछ समय बाद वह किसी तरह बाहर निकले और परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए छावनी के सी लाल अस्पताल में दाखिल करवाया। मंत्री विज के गिरने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अलग-अलग विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम प्राइवेट अस्पताल में पहुंची। एक्सरे करवाने के बाद उन्हें चंडीगढ़ मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि दोपहर के समय मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ मीटिंग में जाने की तैयारी कर रहे थे। जब वह अपने घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गए तो परिवार के सभी सदस्य नीचे थे। गिरने के काफी समय बाद उन्होंने हिम्मत कर दरवाजे की कुंडी खोली और परिजनों को बुलाया। इस दौरान डीसी अंबाला अशोक शर्मा, एसपी अंबाला व सीएमओ डॉ. कुलदीप अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले भी बाथरूम में गिरकर चोटिल हो चुके हैं विज
गृहमंत्री अनिल विज के बाथरूम में गिरकर चोटिल होने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार चोटिल हो चुके हैं। एक बार गिरने पर बाथरूम की टूंटी उनकी छाती पर लग गई थी। उस समय भी उन्हें आनन-फानन में छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां जरुरी टेस्ट के बाद उनका उपचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर के कारण हो सकती है देरी
बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज को शुगर है। इसीलिए उन्हें एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ रेफर किया गया है। संभवत: प्राइवेट अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट भी होगा। इसीलिए हड्डी के ट्रीटमेंट में थोड़ा विलंब हो सकता है।
गृहमंत्री की थाई में फ्रेक्चर आया है। उन्हें कुछ अन्य समस्याएं भी हैं इसीलिए उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed