फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

100 प्राइवेट अस्पतालों में भी बनाए जाएंगे आइसोलेशन वार्ड, संचालकों को जरुरी व्यवस्था के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
कोरोना वायरस का एक केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आपदा की वजह से स्थिति न बिगड़े इसके लिए अब सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए सभी अस्पताल संचालकों को जरुरी व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए वे प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। अभी जिले में 100 से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल हैं। इनमें अंबाला कैंट व सिटी के कई अस्पतालों में तो मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था है। ऐसे में अब प्रशासन की ओर से इन सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

सत्संग भवन में भी होगी आइसोलेशन वार्ड की सुविधा
मुलाना विधानसभा के एक सत्संग भवन को भी आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने की कार्रवाई चल रही है। कोरोना वायरस से स्थिति खराब होने पर सत्संग भवन में तैयार किए जा रहे आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करवाया जाएगा। लंगरछन्नी स्थित इस भवन का संचालन कर रहे पदाधिकारियों को यहां जरूरी व्यवस्थाएं करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-कोरोना वायरस को लेकर अभी जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी हमारे पास वायरस से पीड़ित एक मरीज है। यह भी हमारे यहां का नहीं है। उसे बेहतरीन ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। निसंदेह स्थिति बिगड़ने पर हम सभी प्राईवेट अस्पतालों की मदद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर प्रशासन को हर संभव सहयोग देंगे। हमें प्रशासन की ओर से जरुरी हिदायतें जारी की गई हैं। अगर जरुरत पड़ी तो हम अपने अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर देंगे। इसके लिए जरुरी व्यवस्थाएं भी करवा दी जाएंगी।
-डॉ. जसपाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed