फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

सीआईए की सुरक्षा में आरोपी गप्पू की घर से निकली बारात, शादी की हर रस्म की पुलिस बनी गवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
civic
तोपखाना बाजार में हुई फायरिंग की साजिश रचने के आरोपी अमन उर्फ गप्पू की बारात बैंडबाजे के साथ रविवार को सीआईए की सुरक्षा में घर से निकली। पुलिस के जवानों की देखरेख में गप्पू घोड़ी पर सवार हुआ। रिबन कटाई लेकर शादी की हर रस्म की गवाह पुलिस बनी। यह पहला मौका था जब कोर्ट ने रिमांड पर चल रहे किसी आरोपी को शादी के 9 घंटे की जमानत दी। शादी संपन्न होने के तुरंत बाद ही पुलिस दूल्हे को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

कैंट की रामकिशन कॉलोनी के अमन उर्फ गप्पू को पुलिस ने तोपखाना बाजार में 4 दिसंबर को हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। अमन पर ग्वालमंडी के जीतू उर्फ दिवाकर, कलरहेड़ी के मनीष कुमार तथा हिम्मतपुरा के सोनू पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। फायरिंग में तीनों जख्मी हो गए थे। बुरी तरह जख्मी होने के कारण जीतू व मनीष को चंडीगढ़ रेफर किया गया था। गप्पू की रविवार को शादी तय थी लेकिन पकड़े जाने के कारण शादी मुश्किल में पड़ गई थी। तब उसने अपने वकील के जरिए कोर्ट में शादी के लिए रिहाई की गुहार लगाई। उसने अपनी बेगुनाही के लिए कोर्ट के सामने कुछ सबूत भी पेश किए थे। इसी आधार पर कोर्ट ने पुलिस सुरक्षा में पहले उसे चार घंटे के लिए मंढा बांधने की रस्म अदा करने की इजाजत दी। फिर शादी के लिए सुबह नौ से शाम छह बजे तक सीआईए की सुरक्षा अंतरिम जमानत देने का निर्णय सुनाया था। इसके तुरंत बाद आनन फानन में परिजनों ने शादी की तैयारियां शुरू की।
विज्ञापन

हथियारबंद जवान के साथ पहुंचा गप्पू
गप्पू पुलिस सुरक्षा के बीच रविवार को 12 बजे शादी के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के आकाशदीप मैरिज पैलेस में पहुंचा था। जिस कार में गप्पू सवार था उसमें भी सीआईए स्टाफ के जवान मौजूद थे। उसकी कार पहुंचने से पहले सीआईए स्टाफ की तीन जिप्सियों में सवार होकर कई हथियारबंद जवान पैलेस के बाहर पहुंच गए थे। बैंडबाजे के साथ गप्पू घोड़ी पर सवार हुआ। तब सीआईए स्टाफ के जवानों ने उसे चारों ओर से घेर रखा था। इस दौरान बारातियों की हर गतिविधि पर नजर रखी गई। शादी में आए कुछ लोगों की तलाशी भी ली गई। शादी की हर रस्म में पुलिस गवाह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसेप्शन के लिए भी मांगी जमानत
इस मामले में अभी गप्पू छह दिन के रिमांड पर है। मंढा व शादी के लिए उसे अभी तक 13 घंटे की अंतरिम जमानत मिल चुकी है। अब रिसेप्शन के लिए भी उसकी ओर से याचिका दाखिल की गई है। गप्पू की ओर से मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट तरूण दत्ता ने बताया कि रिस्पेशन के लिए दायर याचिका पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट उनके आग्रह को स्वीकार करेगी। अब तक की जांच में पुलिस उसके खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं कर पाई है।
आधा दर्जन मामलों में बन चुका है आरोपी
अमन उर्फ गप्पू के खिलाफ किशोरावस्था में हत्या का एक केस दर्ज हो चुका है। इसके बाद उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा केस पुलिस दर्ज कर चुकी है। हत्या के प्रयास के ताजे मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में उस पर आरोपियों के साथ मिलकर हमले की साजिश रचने व हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप है। हालांकि गप्पू के पैरवीकार तरूण दत्ता ने सभी केसों को झूठा बताया है।

कोर्ट ने आरोपी गप्पू की शादी सीआईए की सुरक्षा में करवाने के आदेश दिए थे। घर से लेकर शादी के मंडप तक सभी रस्में पुलिस के पहरे में ही संपन्न हुई हैं। सीआईए के जवानों ने कोर्ट के आदेशों की बेहद सावधानी से पालना की है। शादी के बाद वह फिर पुलिस की हिरासत में चला गया है।
मैनपाल, सुरक्षा अधिकारी, सीआईए स्टाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed