फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City turned into a pond in 81 mm of rain, claims flowed with rain water

81 एमएम बरसात में तालाब में तब्दील हुआ शहर, बरसाती पानी के साथ बहे दावे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
City turned into a pond in 81 mm of rain, claims flowed with rain water
कांग्रेस भवन रोड़ पर हुए जलभराव के बीच से गुजरता परिवार। संवाद - फोटो : Ambala
जिलेभर में मंगलवार रात से लेकर बुधवार दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। मंगलवार रात से सुबह साढ़े 8 बजे तक 40.1 और बुधवार साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक बादलों ने 41 एमएम पानी उड़ेला। कुल 81 एमएम बरसात में एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट जलमग्न हो गई, वहीं पूरा अंबाला शहर तालाब में तब्दील हो गया। हाल यह थे कि शहर में दो-तीन फुट पानी सड़कों पर जमा हो गया। जलभराव की समस्या से पूरा शहर त्रस्त रहा। फिर चाहे वह पुराना अंबाला हो या फिर नए आबाद हुए सेक्टर। स्थिति यह थी कि जनता को जवाब देना अधिकारियों और शहर के जनप्रतिनिधियों को मुश्किल हो गया। स्थिति से निपटने के लिए खुद विधायक असीम गोयल, मेयर शक्तिरानी शर्मा और आयुक्त को सड़कों पर उतरकर खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

यहां के हाल रहे बेहाल
नाहन हाउस, मॉडल टाउन, नदी मोहल्ला, सेक्टर-8, 9, रत्नगढ़, मिलाप नगर, विवेक विहार, इंद्रपुरी, गोवर्धन नगर, कलाल माजरा, गीता नगरी, सद्दोपुर, छोटा बाजार, ओल्ड दिल्ली रोड, पुलिस लाइन रोड, कालका चौक, मंजी साहिब गुरुद्वारा रोड, तंदूरा बाजार, राधा-कृष्ण रोड, शुक्ल कुंड रोड, सुनारा बाजार, बलदेव नगर, रविदास माजरी, हीरा नगर, देवी मंदिर रोड, काजीवाड़ा, पटेल रोड पुली, स्वामियां मोहल्ला, नई बस्ती, छावनी की बात करें तो पालम बिहार-बी, गणेश विहार, एकता विहार, टांगरी बांध के पास, टिंबर मार्केट, गोबिंद नगर, रामनगर, बब्याल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दयालबाग, बब्याल रोड, बाजीगर बस्ती, लाल कुर्ती में सेना एरिया का प्रवेश द्वार सभी जलमग्न दिखाई दिए।

गुगा माड़ी के नजदीक पानी में खेलते बच्चे। संवाद

गुगा माड़ी के नजदीक पानी में खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : Ambala

प्रेम मंदिर धर्मशाला हुई पानी में जलमग्न। संवाद

प्रेम मंदिर धर्मशाला हुई पानी में जलमग्न। संवाद- फोटो : Ambala

भारी जलभराव के बीच नदी मौहल्ला से निकलते वाहन। संवाद

भारी जलभराव के बीच नदी मौहल्ला से निकलते वाहन। संवाद- फोटो : Ambala

पुराना दिल्ली रोड़ पर हुए भारी जलभराव के बीच से गुजरती बस। संवाद

पुराना दिल्ली रोड़ पर हुए भारी जलभराव के बीच से गुजरती बस। संवाद- फोटो : Ambala

शुक्ल कुंड चौक पर घर व दुकान में भरा पानी दिखाते लोग। संवाद

शुक्ल कुंड चौक पर घर व दुकान में भरा पानी दिखाते लोग। संवाद- फोटो : Ambala

अंबाला शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते विधायक असीम गोयल।

अंबाला शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते विधायक असीम गोयल।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed