फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City received 11.26 million gift, Ambala Cantt

सिटी को मिली 11.26 करोड़ की सौगात

Mon, 26 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला Updated Mon, 26 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
City received 11.26 million gift, Ambala Cantt
सिटी को मिली 11.26 करोड़ की सौगात - फोटो : अमर उजाला
सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल और गायक हंसराज हंस ने रविवार को अंबाला शहर विधानसभा में 11 करोड़ 26 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। विधायक और गायक ने पुराना सेशन कोर्ट परिसर में भूमि पूजन करके ओल्ड दिल्ली रोड के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत की। विधायक ने बताया कि इसके निर्माण पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक असीम गोयल और हंसराज हंस ने घेल खुर्द के नजदीक रेलवे लाइन के नीचे से बनने वाले अंडर ब्रिज के कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन किया। इस अंडर ब्रिज के निर्माण पर लगभग 3 करोड रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल और हंसराज हंस ने सेक्टर 10 में सुरक्षा की दृष्टि मुख्य मार्गों पर लगाए गए 15 गेटों का उद्घाटन किया। इन गेटों के निर्माण पर 73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सांसद और विधायक ने सेक्टर 8 और 9 के डिवाइडर रोड के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और लोगों को सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध होगा। सांसद रतनलाल कटारिया ने सेक्टर 8 में 21.60 लाख रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। इसके निर्माण से सेक्टर 8 में शहर के अन्य लोगों को सामाजिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर 8, 9 व 10 की डिवाइडर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन भी किया और इस कार्य पर 31 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उधर, वाल्मीकि बस्ती अंबाला शहर में सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल और राज गायक हंसराज हंस का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-वर्चुअल क्लीनिक का उद्घाटन
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल और गायक हंसराज हंस ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में ई-वर्चुअल क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नन्यौला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थित ई क्लीनिक के माध्यम से लगभग 25 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इस अवसर पर राज गायक हंसराज हंस, सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. राजिंद्र राय, डॉ. विजय बंसल, डॉ. नेहा गोयल, डॉ. बलविंद्र कौर, मंडल अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जनकराज शर्मा, उप चेयरमैन भारत भूषण अग्रवाल, अरविंद लक्की, मनदीप राणा, रितेश गोयल, नम्रता गौड, सौरभ गुप्ता, चरणजीत सिंह, एसके त्रिखा, चंद्रगुप्त बंसल, प्रिंसिपल अनिल शर्मा, अरुण कपूर, सद्दाम हुसैन, जगतार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

पंजाब में चुनाव नहीं लड़ूंगा: हंस
नग्गल। गायक एवं भाजपा नेता हंसराज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की स्वच्छ व जनसेवा की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी के लिए कार्य करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे चुनाव नहीं लडे़ंगे और आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश व पंजाब में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने यह आह्वान भी किया कि स्वच्छ सोच के गायक, खिलाड़ी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद को राजनीति में आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केवल घर बैठकर राजनीतिज्ञों को कोसने से भ्रष्ट और अवसरवादी राजनीति में बदलाव संभव नहीं है। जब अच्छी सोच के लोग राजनीति में आएंगे तो आपराधिक और भ्रष्ट लोग स्वयं राजनीति से बाहर हो जाएंगे।  हंसराज हंस ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले को सही करार देते हुए कहा कि इससे कालाबाजारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आम व्यक्ति को राशन, स्वास्थ्य व अन्य सरकारी सेवाओं के लिए लाइन में लगने की समस्या से निजात मिलेगी।


हंस ने कन्याभ्रूण पर सुनाया मार्मिक गीत
राजगायक ने इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए असीम गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए एक मार्मिक गीत प्रस्तुत किया- लोको न ऐ कहर गुजारो, धीयां कुख दे विच न मारो, सदा-सदा माप्या दे घर दी खैर मनाउंदियां ने, पुत्त वडौंण जमीनां, धीयां दुख वडौंदियां ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed