फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City hospital gets quality certificate

Ambala News: शहर अस्पताल को मिला गुणवत्ता का प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
City hospital gets quality certificate
नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी। आर्काइव
अंबाला सिटी। जनवरी में लक्ष्य टीम की सिटी के नागरिक अस्पताल के ओटी और जच्चा-बच्चा वार्ड के निरीक्षण के बाद गुणवत्ता का प्रमाण पत्र मिला है।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र की प्रति नागरिक अस्पताल को भेजी है। टीम की ओर से निरीक्षण के दौरान ओटी और जच्चा वार्ड की जायजा लिया था। नतीजों में ओटी को 91 प्रतिशत और जच्चा वार्ड को 85 प्रतिशत अंक मिले हैं। 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने वाले अस्पताल को ही लक्ष्य की ओर से प्रमाणित किया जाता है।
सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए मिलेगी मदद
प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन जच्चा- बच्चा को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार करेगा। इसके लिए अस्पताल को आर्थिक मदद भी मिलेगी। लक्ष्य प्रमाणिता एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिले में मातृ- शिशु मृत्यु दर में कमी लाने , जच्चा- बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए प्रमाणीकरण महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन

अप्रैल से जनवरी तक जन्मे 14338 बच्चे
जिले में बीते वर्ष अप्रैल माह से लेकर जनवरी माह तक कुल 14338 बच्चे जन्मे हैं। इनमें 7491 लड़के और 6847 बेटियों ने जन्म लिया है। इनमें से शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के 393 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसमें जन्म के 24 घंटों के भीतर मरने वाले नवजातों की संख्या 35 है। वहीं एक सप्ताह के भीतर 56 नवजातों की मौत हो गई। 28 दिनों तक 56 नवजात की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 64 बच्चे 28 दिन से 12 माह के भीतर ही मौत हो गई। एक से पांच वर्ष तक के 25 बच्चों की बुखार व अन्य कारणों के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल को एक बार फिर से लक्ष्य प्रमाण पत्र मिला है। इससे शिशु- मातृ मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। कुछ सुझाव भी दिए गए थे, जिन पर अब हमारी ओर से काम किए जा रहे हैं।
-डॉ. पूनम भंडारी, पीएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed