फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City dwellers siphoned water worth crores, department's treasury remained empty

Ambala News: करोड़ों का पानी डकार गए शहरवासी, विभाग का खजाना रह गया खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
City dwellers siphoned water worth crores, department's treasury remained empty
अंबाला सिटी। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 24 करोड़ रुपये का पानी डकार गए, परंतु बिल जमा नहीं करवाया। इसी का परिणाम है कि एक उपभोक्ता पर पांच हजार 333 रुपये का कर्ज केवल पानी का बकाया है। इसमें कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक पानी का एक बार भी बिल नहीं भरा है और जुर्माना लग-लगकर बिल लाखों रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, जनस्वास्थ्य विभाग के पास रिकवरी को लेकर कोई खास प्लान नहीं है। वहीं पिछले काफी समय में विभाग ने रिकवरी के लिए कोई खास अभियान भी चलाया नहीं है, और न ही नोटिस दिए हैं। इस कारण लोग बिना किसी चिंता के दिन पर दिन पानी की खपत किए जा रहे हैं और परंतु बिल जमा नहीं करवा रहे है। वहीं लोगों द्वारा बिल न भरे जाने पर जनस्वास्थ्य विभाग का खजाना भी खाली होता जा रहा है। रिकॉर्ड की मानें तो विभाग केवल तीन करोड़ रुपये ही रिकवर ही किया है।
विज्ञापन


नगर निगम के आंकड़ों की बात करें तो शहरी क्षेत्र में करीब एक लाख से अधिक घर हैं। इनमें से केवल 45 हजार ही कनेक्शन जनस्वास्थ्य विभाग के पास हैं। इस हिसाब से करीब 55 हजार कनेक्शन अवैध रूप से चल रहे हैं। वे पानी का प्रयोग तो कर रहे हैं, परंतु न तो इन्होंने पानी का मीटर लगवाया है और न ही पानी का बिल भरते हैं। ऐसे में शहर वासियों पर बकाया राशि भी बढ़ती जा रही है जो 24 करोड़ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कॉलोनियों में नहीं लिए लोगों ने कनेक्शन
डेहा बस्ती, हीरा नगर, कबीर नगर व अन्य बहुत सी कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां अवैध कनेक्शनों की भरमार है। इन कनेक्शनों पर शिकंजा कसते हुए विभाग ने काफी समय पहले अभियान चलाया था। इसके बाद लोगों ने स्वयं ही कनेक्शन जुड़वा लिए। इस कारण विभाग की ओर से की गई कार्रवाई का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। अब दोबारा से लोग पहले की तरह ही लाखों लीटर पानी का फ्री में ही प्रयोग कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले वर्षों में कनेक्शन लेने के लिए अभियान चलाया गया था।




शहरी क्षेत्र में 45 हजार घरेलू और करीब दो हजार व्यवसायिक कनेक्शन हैं। इन पर करीब 24 करोड़ रुपये का बिल बकाया है जो लोगों ने जमा नहीं करवाया है। जल्द ही इन रुपयों की रिकवरी के लिए अभियान चलाया जाएगा।
-करणवीर, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed