फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City Council is preparing for new ward ban, rules will be decided in the meeting on 21st

Ambala News: नए सिरे से वार्डबंदी की तैयार में जुटी नगर परिषद, 21 को बैठक में तय होंगे नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
City Council is preparing for new ward ban, rules will be decided in the meeting on 21st

विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद छावनी सदर की वार्डबंदी की एडहॉक कमेटी के लिए छह जुलाई को भेजे गए गैर सरकारी सदस्यों की सूची 13 जुलाई को जारी कर दी गई थी। इसमें भाजपा के राजीव डिंपल, जसबीर जस्सी, ललता प्रसाद, कांग्रेस से ओंकार नाथ और आप से सुरेश त्रेहन को शामिल किया गया। अब एडहॉक कमेटी की एक विशेष बैठक 21 जुलाई को निगम आयुक्त के साथ होगी, ताकि वार्डबंदी को लेकर नए सिरे से कार्रवाई शुरू हो सके।

जानकारी के अनुसार जो वार्डबंदी की जाएगी और 32 वार्ड बनाए जाएंगे, वो बूथों की संख्या के आधार पर होंगे। गौरतलब है कि पिछले माह सरकार ने नई अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत जनसंख्या के हिसाब से वार्डाें की संख्या 32 करने और एक पिछड़ी ए-1 श्रेणी के वार्ड को आरक्षित करने के निर्देश दिए गए थे। मौजूदा समय में अंबाला छावनी नगर परिषद सदर के तहत 31 वार्ड हैं और अनुसूचित जाति के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वहीं एडहॉक कमेटी को लेकर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने रोष जाहिर किया है और कहा है कि इस एडहॉक कमेटी में इनेलो का प्रतिनिधी भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed