{"_id":"6732768f07f7eb525d00fb69","slug":"citizens-got-angry-over-the-dirt-minister-scolded-them-ambala-news-c-36-1-amb1002-132512-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गंदगी पर बिफरे शहरवासी, मंत्री ने लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गंदगी पर बिफरे शहरवासी, मंत्री ने लगाई क्लास
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनी
अंबाला। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने जनता कैंप में अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान छावनी में सफाई का मुद्दा पूरे समय छाया गया।
लोगों में अपने क्षेत्र की सफाई और नालियों की गंदगी को लेकर इतनी नाराजगी है कि लोगों ने मंत्री विज के सामने ही अधिकारियों की पोल खाेल दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई निरीक्षक कभी फोन नहीं उठाते हैं ऐसे अफसरों को तो हटा देना चाहिए। इस पर ऊर्जा मंत्री विज ने सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल को बुलाया और उनसे इन हालातों पर जवाब लिया। विज ने कहा कि अफसर अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें। अभी जो शिकायत आ गई उसका तत्काल समाधान कर दें अगले दरबार में वह शिकायतें नहीं आनी चाहिए।
देखेंगे, देख रहे हैं जैसे शब्द भूल जाएं
मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगाए गए जनता कैंप में अपने पुराने तेवर में दिखे। जनता की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि देखेंगे, देख रहे हैं, कर रहे हैं, यह शब्द अधिकारी अपनी भाषा से निकाल दें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का अधिकारी तुरंत समाधान करें।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी बदलकर करोड़ों की ठगी
जनता कैंप में एक व्यक्ति द्वारा जमीन के मामले में करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। शिकायत में बताया कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में नंबर बदलकर, सालों से उनके साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हो रही है। मामले में कार्रवाई न होने तथा नगर परिषद की ओर से प्राॅपर्टी आईडी में उनका नंबर अंकित तक नहीं किया जा रहा है। इस पर मंत्री विज ने अधिकारियों को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।