फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CISF jawan's father's finger chopped off, Home Minister gave instructions to Bhiwani SP to take strict action

Ambala News: सीआईएसएफ जवान के पिता की काटी अंगुली, गृहमंत्री ने भिवानी एसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
CISF jawan's father's finger chopped off, Home Minister gave instructions to Bhiwani SP to take strict action
अंबाला। साहब जीमन पर कब्जा करने के मामले में पिता की तोशाम में अंगुली काट दी गई। तोशाम पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी पिता व पारिवारिक सदस्यों को धमकी दे रहे हैं। ऐसी शिकायत राजस्थान में तैनात सीआईएसएफ जवान ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी। गृह मंत्री ने तुरंत मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी भिवानी को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जांच तोशाम से बाहर किसी अधिकारी से कराने के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार पर हमला करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। दरअसल, बुधवार को गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। नूंह जिले के अकलीमपुर गांव के वर्तमान सरपंच ने पूर्व सरपंच पर मनरेगा के तहत विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाए। आरोप था कि इस मामले में सीएम उड़नदस्ते ने पूर्व सरपंच पर पहले ही धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है, मगर पुलिस पूर्व सरपंच पर मेहरबानी बरत रही है। आरोपी की अदालत से जमानत हो चुकी है। गृह मंत्री ने इस मामले में एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं इसी मामले में अकलीमपुर के ही व्यक्ति ने अलग शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसने पूर्व सरपंच द्वारा विकास कार्यों में की गई धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद उस पर कुछ लोगों ने हमला किया। गृह मंत्री ने एसपी नूंह को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर डीएसपी राम कुमार, डीएसपी आशीष चौधरी सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, किरण पाल चौहान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत, डिपो होल्डर पर राशन लेने का आरोप

गृह मंत्री को करनाल से आए फरियादी ने शिकायत देते हुए बताया कि सवा साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब उसने पत्नी की मृत्यु के दस्तावेज जमा कराकर कार्ड से नाम काटने को कहा था। इसके उपरांत जब उसने नया कार्ड बनवाया तो सीएससी से पता चला कि डिपो होल्डर सवा साल तक उसकी पत्नी के नाम से राशन लेता रहा। मंत्री ने मामले में खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

कबूतरबाजी, एसआईटी जांच
करनाल से आई महिला ने बताया कि एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर उसके बेटे से 30 लाख रुपये की ठगी की। पहले युवक को सर्बिया भेजा, फिर स्पेन भेज दिया। इसके बाद और 30 लाख रुपये की मांग की। । गृह मंत्री ने कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं अंबाला सिटी निवासी महिला ने उनकी प्रापर्टी पर कुछ अन्य लोगों द्वारा जबरन कब्जे का प्रयास करने की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed