फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chrismas will celebrate with electronic air baloon

इलेक्ट्रोनिक एयर बैलून से कहेंगे मेरी क्रिसमस

Wed, 23 Dec 2015 12:29 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Wed, 23 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर ट्विनसिटी के बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। ऐसे में क्रिसमस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सांता क्लॉज की आकर्षक पोशाक व अन्य सजावटी सामान की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। जिसमें खासकर क्रिसमस ट्री को लेकर युवाओं में भारी डिमांड चल रही है, जबकि क्रिसमस पर होने वाले सेलीब्रेसन के लिए बैकरी संचालकों पर भी केक की एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है

क्रिसमस को लेकर इस बार गिफ्ट गैलरियों में  इलेक्ट्रॉनिक एयर बैलून युवाओं में आकर्षक का केंद्र बने हैं। यह एयर बैलून देखने में अन्य गुब्बारों की तरह दिखाई देता है, परंतु इस बैलून को प्लास्टिक से तैयार किया गया है। जिसमें सांता क्लॉज की आकर्षक आकृतियां बनी है और साथ ही मैरी क्रिसमस का बधाई संदेश भी दिया गया है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रोनिक एयर बैलून में बिजली केे माध्यम से हवा भरी जाती है और खड़ा कर दिया जाता है। गिफ्ट गैलरी संचालक अनुज के अनुसार यह एयर बैलून खासतौर पर युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए चंडीगढ़ व दिल्ली से मंगवाया गया है।

संचालक अनुज के अनुसार इलेक्ट्रोनिक एयर बेलून में सांता क्लॉज की आकर्षक थ्रीडी आकृतियां भी बनी हुई है। जिसकी कीमत 2 हजार से लेकर 7 हजार रुपये तक रखी गई है। इसके साथ ही क्रिसमस पर बर्फबारी में खड़ा हुआ सांता क्लॉज इस सर्दी के मौसम में क्रिसमस की याद दिलवाता है। खरीददारी करने आए डिम्पी, दिवाकर, पायल, जोनसन, ऐलीस का कहना है कि क्रिसमस पर सभी गिफ्ट बेहद ही आकर्षक है जो सांता क्लॉज की यादों को ताजा करते हैं।

बेकरी संचालकों में केक की एडवांस बुकिंग 

क्रिसमस पर सेलीब्रेसन को लेकर श्रद्धालु बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। जो बाजारों में तो क्रिसमस को लेकर खरीददारी कर रहे हैं। इसके साथ-साथ बेकरी में भी केक को लेकर एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। बेकरी संचालक हरविंद्र का कहना है कि क्रिसमस को लेकर केक की अभी से बुकिंग आ रही है। इसके केक के आकर्षक डिजाइन तैयार किए गए हैं। जिसमें सांता क्लॉज की आकृतियां बनाई गई है। म्यूजिकल सांता व सफेद ट्री की जमकर खरीददारी

इस क्रिसमस पर्व पर स्कूलों व गिरजाघरों में भी कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ऐसे में बाजारों में सांता क्लॉज से संबंधित आइटम की खरीददारी की जा रही है। इससे बाजारों में उपलब्ध म्यूजिकल सांता क्लॉज, उनकी पोशाकें, ग्रिटिंग कार्ड, सजावटी सामान, स्टार व क्रिसमस कैप की भी खरीददारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed