फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children will show their talent in child science competition

Ambala News: बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Children will show their talent in child science competition
जिला ​शिक्षा सदन कार्यालय। संवाद - फोटो : स्रोत: परिजन
अंबाला सिटी। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में खंड स्तर पर विजेता प्रतिभागी अपने माॅडल प्रस्तुत करेंगे। यह प्रदर्शनी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर में 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से करवाया जाएगा। प्रदर्शनी को लेकर जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इससे पूर्व खंड स्तर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। खंड स्तर पर प्रत्येक खंड से 42 विद्यार्थी चुने गए थे। जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय की ओर से खंड स्तर से विजेता प्रथम व द्वितीय को प्रदर्शनी के लिए बुलाया गया है। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1 हजार रुपए और द्वितीय विजेता को 800 रुपए की इनाम राशि मिलेगी। इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से आठवीं और नाैवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में कॉलेज से प्रोफेसर आएंगे।
विज्ञापन


जिलेभर से 242 विद्यार्थी लेंगे भाग

सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इससे पूर्व खंड स्तर प्रदर्शनी करवाई गई थी। प्रदर्शनी में प्रथम व द्वितीय विजेता का चयन किया गया था। प्रदर्शनी में विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। जिलेभर से 242 विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय स्कूलों में प्रदर्शनी का आयोजन विभाग की ओर से समय-समय पर करवाया जाता है। प्रदर्शनी में मॉडल को तैयार करने में विद्यालय स्टाफ ने भी सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed