{"_id":"675484cdd94e5ae07703f371","slug":"children-of-angels-public-school-visited-kurukshetra-ambala-news-c-18-1-knl1025-535067-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एंजल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एंजल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र भ्रमण
विज्ञापन
angle school
- फोटो : angle school
बराड़ा (वि)। बराड़ा स्थित एंजल्स पब्लिक स्कूल का एजुकेशनल ट्रिप कुरुक्षेत्र के लिए गया जिसमें चौथी से 12वीं के 221 बच्चों ने ट्रिप का आनंद लिया और ज्ञान अर्जन किया। सबसे पहले बच्चे पैनोरमा में गए जहां उन्होंने विज्ञान से संबंधित चीजों का अध्ययन किया। कुछ चीजों को देखकर बच्चे आश्चर्यचकित रह गए। महाभारत के दृश्यों को देख बच्चों ने इतिहास को जाना और महाभारत के युद्ध की जानकारी ली। इसके बाद बच्चों ने श्री कृष्ण संग्रहालय देखा जहां बच्चों ने कृष्ण जन्म, रासलीला, कृष्ण का गोवर्धन पर्वत उठाना, राक्षस वध आदि मनमोहक दृश्य देखे। इसके बाद बच्चों ने ब्रह्म सरोवर और गीता जयंती का आनंद लिया। कुछ बच्चों ने शॉपिंग की और संगीत साधना का आनंद लिया। इसके बाद बच्चों ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। प्रधानाचार्य वीणा मेहता ने स्कूल प्रबंधक पुष्पेंद्र राणा और अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों के साथ पार्थ, अनिल, राजवीर, जसप्रीत, सरिता, हेमलता आदि मौजूद रहे।
ब्लू बैल्स स्कूल में बच्चों को दिए पुरस्कार
नारायणगढ़ (वि)। ब्ल्यू बैल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारायणगढ़ में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजीव मेहता ने बताया कि स्कूल की ओर से प्रतिवर्ष खेल सप्ताह मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत चार सदनों-गांधी सदन, नेहरू सदन, टैगोर सदन और शास्त्री सदन के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। यह समारोह उन्हीं खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए था।
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से 30 नवंबर तक स्कूल में खेल सप्ताह मनाया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इनमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बास्केटबाॅल, सैक रेस आदि खेल शामिल थे। चारों सदनों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया जिसमें बैस्ट हाउस परेड की ट्रॉफी नेहरू हाउस को मिली। कबड्डी का फाइनल मैच गांधी हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया जिसमें टैगोर हाउस विजयी रहा। ताइक्वांडो के बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। चारों सदनों में सर्वाधिक गोल्ड मेडल लेकर गांधी हाउस ने ओवर ऑल ट्रॉफी प्राप्त की। कार्यक्रम के समापन अभिभाषण में मुख्य अतिथि डॉ़ पवन सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को एवं उनके शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ़ पवन सैनी (पूर्व एमएलए), अतिथिगण रघुनंदन दास, महंत एवं एडवोकेट अश्विनी, ब्ल्यू बैल्स स्कूल के प्रेसिडेंट डॉ़ विनोद और स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य पूनिया विक्रम, प्रीतम लाल आदि मौजूद रहे।

angle school- फोटो : angle school
विज्ञापन