फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children expressed declining life values

Ambala News: बच्चों ने घटते जीवन मूल्यों को किया अभिव्यक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Children expressed declining life values
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में माध्यमिक विंग का वार्षिकोत्सव इंग्लिश सीक्रेट सुपरस्टार आयोजित किया गया। ई-लाइटनिंग और डीएवी गान की ध्वनि के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने संचार कौशल पर अच्छे ढंग से प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रम नृत्य, गीत, संगीत नाटक सामाजिक परिवेश को छूने वाले विषय रहे। स्ट्रैंथ सदन के बच्चों ने पेरिल्स ऑफ एरोडिंग वैल्यूज एंड इंक्रीजिंग साइबर क्राइम विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने घटते जीवन मूल्यों के स्तर और उसके कारणों को कलात्मक ढंग से अभिव्यक्त किया। स्ट्रैंथ सदन के बच्चों ने नेवर गिव अप इंग्लिश गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

माध्यमिक विंग के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया। भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करते बच्चों ने विभिन्न नाटकों और नृत्यों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। माध्यमिक विंग से चारों सदनों ने अलग-अलग विषयों से संबंधित अपनी कलात्मक अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की। बच्चों ने भारतीय संस्कृति को दर्शाते नृत्य और योग की भाव भंगिमाओं की कुशल अभिव्यक्ति दी।
विज्ञापन

विजडम सदन के बच्चों ने सिग्नल क्लियर ड्राइव विद चियर विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। साथी ही बच्चों ने इंडिया इन मोशन टाइटल को प्रतिनिधित्व करता मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रो. डॉ. तनु गुप्ता ने संबोधित किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed