फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief warden and warden of jail duty staff suspended, explanation sought from ASI

Ambala News: जेल की ड्यूटी स्टाफ के मुख्य वार्डन व वार्डन निलंबित, एएसआई से मांगा स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chief warden and warden of jail duty staff suspended, explanation sought from ASI
अंबाला। सेंट्रल जेल प्रशासन को चकमा देकर संदिग्ध परिस्थितियों में फरार होने वाले बंदी सुखबीर कालिया मामले में जेल की ड्यूटी यानी मुख्य रास्ते के चेकिंग स्टाफ पर गाज गिरी है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में जेल अधीक्षक ने मुख्य वार्डन सतीश व वार्डन आत्माराम को निलंबित कर दिया है, साथ ही ड्यूटी के जिम्मेवार एक अन्य एएसआई को चार्जशीट करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन की प्राथमिक जांच में ड्यूटी के रास्ते ही बंदी के भागने की आशंका जताई जा रही है। सामने आया है कि दोपहर के समय जेल में एक सिलिंडर छोड़ने के लिए गाड़ी आई थी। बंदी उसी के नीचे छिपकर गया होगा। हालांकि इसकी गहनता से जांच चल रही है। उधर, बलदेव नगर थाना पुलिस ने भी आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में नहीं दिखा बंदी तो जेल में तीन दिन चला सर्च अभियान
बंदी के फरार होने की सूचना के बाद जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के लिए लगे सभी सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें कहीं बंदी नहीं दिखा। पहले तो जेल प्रशासन को बंदी के भीतर ही छिपने की आशंका थी। इसलिए तीन दिन तक जेल के कोने-कोने में सर्च अभियान चलाया। बावजूद कोई सुराग नहीं लगा तो ड्यूटी का मुख्य रास्ते पर आने-जाने वाले के रिकॉर्ड व सीसीटीवी को खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खड़े हो रहे सवाल

- जेल की ड्यूटी में भारी पुलिस बल तैनात रहता है। अगर कोई गाड़ी भीतर जाती है तो दो चरणों में चेकिंग होती है, जबकि चेकिंग स्टाफ की संख्या भी छह से सात तक रहती है। ड्यूटी के सीसीटीवी में भी आरोपी कैद नहीं हो पाया।
- जेल की दीवारों की ऊंचाईं भी 20-20 फीट है और कोई एक बंदी उसे बिना रस्सी व सीढ़ी की मदद से फांद नहीं सकता। पुलिस का भी इन दीवारों पर पहरा रहता है।

पार्क के बाहर युवती को देख अश्लील हरकतें करने के मामले में बंद था सुखबीर

पंचकूला के पार्क के बाहर युवती को देख अश्लील हरकतें करने के आरोप मामले में चंडी मंदिर थाना में पुलिस ने आरोपी सुखबीर कालिया पर धारा 296 के तहत मामला दर्ज किया था। 11 अगस्त को कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुखबीर को अंबाला सेंट्रल जेल भेजा गया था। 13 अगस्त को रोजाना की तरह बंदी को गिनती में दूसरे बंदियों के साथ बैरक से बाहर निकाला गया था। दोपहर 3 बजे गिनती होने लगी तो सुखबीर नहीं मिला।


जेल से फरार हुए बंदी के मामले में दो वार्डन का निलंबन व एक अन्य जिम्मेवार एएसआई से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक जांच में ड्यूटी के रास्ते आए वाहन के नीचे छिपकर जाने की आशंका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जेल भी सुरक्षा को ओर भी बढ़ा दिया गया है।

- सतविंद्र सिंह गोदारा, अधीक्षक, सेंट्रल जेल अंबाला

जेल अधीक्षक की तरफ से मिली शिकायत के बाद बलदेव नगर थाने में आरोपी सुखबीर कालिया पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। - अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed