{"_id":"65e4c0e975b84e2c7403f44b","slug":"chief-ministers-residence-surrounded-on-6th-ambala-news-c-36-1-amb1003-119247-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुख्यमंत्री आवास का घेराव छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुख्यमंत्री आवास का घेराव छह को
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर अध्यापक और लैब सहायक छह मार्च को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे। कंप्यूटर अध्यापक एसोसिएशन से अमर राणा ने बताया कि प्रदेश में 2200 कंप्यूटर अध्यापक और 2200 लैब अटेंडेंट कार्यरत है, जोकि पिछले 10 साल से विद्यालयों में अपनी सेवा दे रहे है।
कंप्यूटर टीचर्स को 18 हजार और लैब सहायकों को 12 हजार की सैलरी मिलती है, जोकि बहुत ही कम है। जिससे परिवार का इस महंगाई में जीवन यापन करना मुश्किल है। योग्यता पूरी होने के बावजूद भी कर्मचारियों को नाम मात्र की सैलरी से गुजारा करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वेतन वृद्धि की मांग और सर्दी-गर्मी की छुट्टियों के वेतन की मांग को लेकर दोनों संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहे है।
पिछले आठ महीने से इनकी मांगों की फाइल वित्त विभाग में लंबित है, इसलिए रोष स्वरूप दोनों संगठनों ने मिलकर मुख्यमंत्री हाउस का घेराव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से कंप्यूटर अध्यापक और लैब सहायक इस घेराव में 6 मार्च को शामिल होंगे और अपना रोष व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में कंप्यूटर अध्यापक एसोसिएशन से सोनू नरवाल, अमित धीमान, संदीप, शीश राम शर्मा, विशाल, प्रमोद रोहतक, संदीप कुंडू हिसार और लैब सहायक के प्रदेश कार्यकारिणी से सुरेंद्र प्योंत, सुनील राणा, संदीप, साहिल शर्मा और राजेश पाढा मौजूद रहे।